13.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराष्ट्रीयअरविंद केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन को बताया 'हीरो', अस्पताल में मिलकर लगाया...

अरविंद केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन को बताया ‘हीरो’, अस्पताल में मिलकर लगाया गले

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से मिलने LNJP अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में सत्येंद्र जैन को गले लगाया। केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि आज वो बहादुर आदमी से मिले। उन्होंने जैन को ‘हीरो’बताया। बता दें कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को मेडिकल ग्राउंड पर अंतरिम जमानत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने शर्तों के साथ 11 जुलाई तक सत्येंद्र जैन को जमानत देने का निर्देश दिया है।

‘आज बहादुर आदमी से मिला, हीरो’
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन से मुलाकात की। उन्होंने भावुक होकर जैन को गले लगा लिया। केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा, ‘बहादुर आदमी से मिला, हीरो’। आम आदमी पार्टी ने भी अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से केजरीवाल और जैन की तस्वीरें शेयर की। AAP ने लिखा, ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने क्रांतिकारी साथी सत्येंद्र जैन से मिलने अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने गले मिलकर सत्येंद्र जैन से उनका हाल-चाल पूछा और स्वास्थ्य की जानकारी ली।’

सुप्रीम कोर्ट ने दी थी 6 हफ्तों की अंतरिम जमानत
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को मेडिकल ग्राउंड पर अंतरिम जमानत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने शर्तों के साथ 11 जुलाई तक सत्येंद्र जैन को जमानत देने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जेके महेश्वरी और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की बेंच ने उनकी अपनी मर्जी से अस्पताल में इलाज कराने की छूट दी है और कहा है कि अंतरिम जमानत के लिए शर्त ट्रायल कोर्ट तय करेगा। साथ ही, कोर्ट ने कहा है कि वह मेडिकल रेकॉर्ड 10 जुलाई को पेश करें। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व मंत्री से कहा है कि वह अंतरिम जमानत अवधि के दौरान वह मीडिया से बात नहीं करेंगे और वह किसी भी गवाह को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करेंगे।

जेल के बाथरूम में गिरने से लगी गंभीर चोटें
मनी लॉन्ड्रिंग केस में सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल में थे। कुछ दिन पहले वे तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर गए। गिरने से शरीर के पिछले हिस्से में आई चोट की वजह से उन्हें दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि तिहाड़ जेल में बंद जैन का जहां वजन काफी कम हो गया है। कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की वजह से दो दिन पहले ही उन्हें एम्स में ले जाया गया था। जेल के प्रवक्ता ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया की सत्येंद्र जैन जेल नंबर-7 के बाथरूम में चक्कर आने से गिर गए। तुरंत जेल के डॉक्टरों ने उन्हें उपचार दिया और उनकी जांच की। फिर उन्हें हरी नगर के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वह शरीर के कई हिस्सों में चोट लगने से दर्द बता रहे थे। उन्होंने बताया कि बैक में, बाएं पैर पर और कंधे पर चोट लगी है।

Latest articles

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

More like this

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...