11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeभोपालMP: मंत्री पद जाते ही कथावाचक की वेशभूषा में दिखे BJP MLA,...

MP: मंत्री पद जाते ही कथावाचक की वेशभूषा में दिखे BJP MLA, भजन गाया- झूठी यह सब माया है…

Published on

सागर ,

मंत्री पद की जिम्मेदारी जाते ही मध्य प्रदेश के सबसे सीनियर विधायक और पूर्व मंत्री पंडित गोपाल भार्गव भगवान की भक्ति में लीन होते दिखाई दिए. सागर जिले की विधानसभा रहली के पटेरिया गांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है. इसी आयोजन में पंडित गोपाल भार्गव कथा वाचक की वेशभूषा में नजर आए.

रहली विधानसभा क्षेत्र के गढ़ाकोटा इलाके स्थित पटेरिया गांव में भागवत कथा का आयोजन हो रहा है. इसमें पूर्व मंत्री पंडित गोपाल भार्गव व्यास गद्दी पर विराजमान हैं. माथे पर टीका और भगवा वस्त्र पहने पूर्व मंत्री भार्गव धार्मिक आयोजन में आने वाले श्रद्धालुओं को कथा सुना रहे हैं और साथ ही साथ भजन भी गा रहे हैं. कथा समारोह के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हैं. देखें Video:-

एक वीडियो विधायक गोपाल भार्गव ने खुद अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर पोस्ट किया है. कथावाचक की इस वेशभूषा में भजन गाते पंडित भार्गव ने बताया, मैं बाल अवस्था में एक गीत गाया करता था. अब 50 साल बाद इसे फिर दोहरा रहा हूं. इस गीत की कुछ पंक्तियां मुझे आज भी याद हैं. उन्हें गुनगुनाने की कोशिश करूंगा. दरअसल, गीत में कुछ पंक्तियां ऐसी भी थीं जिन्हें कथावाचक बने विधायक भार्गव गाते हुए सुनाई दिए, ‘झूठी दुनिया, झूठे बंधन, झूठी यह सब माया है…”

बता दें कि गोपाल भार्गव 9 बार के विधायक हैं. मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार में 18 साल मंत्री रहे. 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के दौरान उन्हें नेता प्रतिपक्ष भी बनाया गया था. चुनाव प्रचार के दौरान वह मुख्यमंत्री पद के लिए भी दावा कर रहे थे. लेकिन फिर इस बार उन्हें कैबिनेट में भी जगह नहीं मिल पाई. BJP के सीनियर नेता भार्गव पिछली शिवराज सिंह चौहान की में लोक निर्माण विभाग, कुटीर और ग्रामोद्योग मंत्री थे.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this