12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयUNSC का अस्थायी सदस्य बनते ही कश्मीर-कश्मीर चिल्लाया पाकिस्तान, भारत ने दिया...

UNSC का अस्थायी सदस्य बनते ही कश्मीर-कश्मीर चिल्लाया पाकिस्तान, भारत ने दिया करारा जवाब

Published on

संयुक्त राष्ट्र

भारत ने बच्चों और सशस्त्र संघर्ष पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में बहस के दौरान पाकिस्तानी राजनयिक द्वारा कश्मीर पर की गई आधारहीन टिप्पणी को दृढ़ता से खारिज करते हुए इसकी निंदा की है। भारत ने इसे पाकिस्तान में बच्चों के खिलाफ जारी ”गंभीर उल्लंघनों” से ध्यान भटकाने का एक और आदतन प्रयास करार दिया। पाकिस्तान कुछ दिनों पहले ही दो साल के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य नियुक्त हुआ है। इसके बाद से ही वह सुरक्षा परिषद के मंच का दुरुपयोग कर रहा है।

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ क्या कहा
संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि और प्रभारी राजदूत आर.रविंद्र ने बुधवार को कहा, ” सीमित समय के मद्देनजर में उन टिप्पणियों पर संक्षेप में प्रतिक्रिया देना चाहूंगा जोकि एक देश के प्रतिनिधि द्वारा मेरे देश के खिलाफ की गई हैं और ये टिप्पणियां स्पष्ट तौर पर राजनीति से प्रेरित और निराधार हैं। मैं इन निराधार टिप्पणियों को पूरी तरह से खारिज करता हूं और उनकी निंदा करता हूं।”

भारत ने बताया ध्यान भटकाने की साजिश
उन्होंने यह टिप्पणी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बच्चों और सशस्त्र संघर्ष पर खुली बहस में वक्तव्य देते हुए की। रविंद्र ने कहा,” यह कुछ और नहीं बल्कि बच्चों के खिलाफ गंभीर उल्लंघनों से ध्यान भटकाने का एक और आदतन प्रयास है, जो उनके अपने देश में भी बेरोकटोक जारी है।” उन्होंने कहा कि इसे बच्चों और सशस्त्र संघर्ष पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस की इस वर्ष की रिपोर्ट में भी उजागर किया गया है।

कश्मीर भारत का अविभाज्य अंग
भारतीय प्रतिनिधि ने कहा, ”जहां तक केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का सवाल है, वे भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा थे, हैं और हमेशा रहेंगे, भले ही उक्त प्रतिनिधि या उनका देश कुछ भी मानता हो या इच्छा रखता हो।” भारत की यह कड़ी प्रतिक्रिया संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के दूत मुनीर अकरम द्वारा सुरक्षा परिषद में बच्चों और सशस्त्र संघर्ष पर खुली बहस के दौरान जम्मू और कश्मीर के बारे में विस्तार से चर्चा करने के बाद आई है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...