29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने...

दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने बनाया उम्मीदवार, इस सीट से दिया टिकट

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को उम्मीदवार बनाया है। ताहिर हुसैन को मुस्तफाबाद सीट से टिकट दिया गया है। दिल्ली में फरवरी, 2022 में दंगे हुए थे। दिल्ली पुलिस ने अपनी चार्जशीट में ताहिर हुसैन और 14 अन्य लोगों के ख़िलाफ़ दंगे फैलाने और हिंसा करने के आरोप लगाए थे। दंगों में बतौर आरोपी नाम सामने आने पर आम आदमी पार्टी ने ताहिर हुसैन को पार्टी से निलंबित कर दिया था। ताहिर हुसैन तब नगर निगम के पार्षद थे।
पुलिस ने बताया था दंगों का मास्टर माइंड

पुलिस की चार्जशीट में ताहिर हुसैन को दंगों का मास्टर माइंड बताया गया था। पुलिस ने चार्जशीट में कहा था कि हुसैन ने हिंसा भड़काई थी, दंगों की साजिश रची थी और दंगे कराने के लिए पैसे भी खर्च किए थे।पुलिस ने कड़कड़डूमा अदालत में दाखिल चार्जशीट में कहा था कि उत्तरी दिल्ली के चांद बाग इलाक़े में हुए दंगे में ताहिर हुसैन की अहम भूमिका थी। हालांकि ताहिर हुसैन ने कहा था कि वह बेगुनाह है।

दो बार बड़े अंतर से जीती है आप
दिल्ली में विधानसभा के चुनाव अगले महीने होने हैं। आम आदमी पार्टी 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में बड़े अंतर से जीत दर्ज कर चुकी है। 2013 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई थी लेकिन तब यह सरकार सिर्फ 49 दिन ही चल सकी थी और केजरीवाल के इस्तीफा देने की वजह से गिर गई थी।

दूसरी ओर, बीजेपी दिल्ली की सत्ता से अरविंद केजरीवाल को हटाना चाहती है। 2015 और 2020 के चुनाव में दिल्ली बीजेपी के प्रदेश नेतृत्व और राष्ट्रीय नेतृत्व ने भरसक कोशिश की। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित तमाम बड़े नेताओं ने पार्टी प्रत्याशियों के लिए धुआंधार चुनाव प्रचार किया था लेकिन पार्टी जीत दर्ज नहीं कर सकी थी।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...