8.4 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeखेलआशुतोष शर्मा ने लखनऊ के जबड़े से छीनी जीत, आखिरी ओवर में...

आशुतोष शर्मा ने लखनऊ के जबड़े से छीनी जीत, आखिरी ओवर में हारा हुआ मैच जीती दिल्ली कैपिटल्स

Published on

विशाखापट्टनम:

आईपीएल 2025 में आखिरकार वो थ्रिलर मैच देखने को मिल गया है, जिसका फैंस को इंतजार था। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी ओवर में मुकाबले को एक विकेट से जीत लिया है। डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम पर लखनऊ की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स से थी। पहले खेलते हुए लखनऊ ने 210 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने आखिरी ओवर में 9 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

निकोलस पूरन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 75 जबकि मिचेल मार्श ने 72 रनों की पारी खेली। इन दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 42 गेंद में 87 रन की साझेदारी से एलएसजी की टीम अच्छी लय में चल रही थी और 13वें ओवर के बाद टीम ने 161 रन बना लिए थे। लेकिन इसके बाद उसने 7 ओवर में उसके बल्लेबाज 48 रन ही बना पाए। पूरन ने 30 गेंद की पारी में छह चौके और सात छक्के जड़े जबकि मिचेल मार्श ने 36 गेंद का सामना करते हुए छह चौके और इतने छक्के जमाये। इन दोनों के अलावा डेविड मिलर ने नाबाद 27 रन का योगदान दिया।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिचेल स्टार्क ने 42 रन देकर तीन और कुलदीप यादव ने 20 रन देकर दो विकेट झटके। बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद एलएसजी के सलामी बल्लेबाजों ने तेजी से रन जुटाये। मार्श ने 21 गेंद में अपने सबसे तेज अर्धशतक की बराबरी भी की। एक समय ऐसा लग रहा था कि एलएसजी 240 रन से अधिक का स्कोर खड़ा करेगी लेकिन कुलदीप और मिचेल स्टार्क के शानदार स्पेल की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने प्रतिद्वंद्वी टीम की आक्रामकता पर ब्रेक लगा दिया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराकर अपनी...