14.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराज्यअसम CM ने INC के घोषणापत्र को बताया पाकिस्तान के लिए फायदेमंद,...

असम CM ने INC के घोषणापत्र को बताया पाकिस्तान के लिए फायदेमंद, कांग्रेस ने किया जबर्दस्त पलटवार

Published on

दिसपुर,

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (ने शनिवार को कांग्रेस के चुनाव घोषणापत्र को लेकर आलोचना की और आरोप लगाया कि यह भारत की तुलना में पाकिस्तान में चुनाव के लिए अधिक उपयुक्त है. उन्होंने दावा किया कि घोषणापत्र का उद्देश्य सत्ता में आने के लिए समाज को बांटना है. कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया है, जो पांच ‘न्याय के स्तंभों’ और उनके तहत 25 गारंटियों पर केंद्रित है. पार्टी द्वारा किए गए कुछ वादे न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के लिए कानूनी गारंटी, राष्ट्रव्यापी जाति जनगणना और अग्निपथ योजना को खत्म करना हैं.इसके जवाब में सरमा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का घोषणापत्र ‘तुष्टिकरण की राजनीति’ है.

सरमा ने जोरहाट निर्वाचन क्षेत्र में एक चुनावी रैली के मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह तुष्टिकरण की राजनीति है और हम इसकी निंदा करते हैं. घोषणापत्र ऐसा लगता है, जैसे यह भारत में नहीं बल्कि पाकिस्तान के चुनाव के लिए है. उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई भी व्यक्ति, चाहे वह हिंदू हो या मुस्लिम, तीन तलाक, बहुविवाह और बाल विवाह का समर्थन नहीं करता. कांग्रेस की मानसिकता समाज को बांटना और सत्ता में आना है.सरमा ने राज्य की सभी सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा करते हुए कहा कि बीजेपी ने एक ‘आंदोलन’ का रूप ले लिया है, जिसका अर्थ है देश को ‘विश्व गुरु’ बनाना.

सरमा पर काग्रेस का पलटवार
कांग्रेस ने हिमंत बिस्वा सरमा पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके जैसा दलबदलू व्यक्ति सबसे पुरानी पार्टी के धर्मनिरपेक्ष और समावेशी लोकाचार को नहीं समझ पाएगा. बता दें कि सरमा 2015 में बीजेपी में शामिल हुए थे. एजेंसी के मुताबिक असम कांग्रेस के प्रवक्ता बेदब्रत बोरा ने कहा कि सरमा कई सालों तक कांग्रेस में रहे, लेकिन वह पार्टी के मुख्य लोकाचार को समझ नहीं पाए, इसलिए वह बीजेपी में चले गए. पिछले कुछ वक्त से बीजेपी में रहने के बाद भी, वो कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश करते हैं. बीजेपी के प्रति अपनी वफादारी साबित करें.बोरा ने सरमा द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि पार्टी के घोषणापत्र का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा करना है.असम में होने वाले लोकसभा चुनाव की बात की जाे, तो सूबे में तीन चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को मतदान होगा. वोटों की गिनती 4 जून को होगी.

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...