5.8 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यअतीक-अशरफ हत्या केस: SC ने यूपी सरकार को लगाई फटकार, पूछा- नाबालिग...

अतीक-अशरफ हत्या केस: SC ने यूपी सरकार को लगाई फटकार, पूछा- नाबालिग बेटे पुलिस कस्टडी में क्यों?

Published on

नई दिल्ली,

सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के मामले में यूपी सरकार से रिपोर्ट मांगी है. कोर्ट ने सरकार के ढीले रवैए पर नाराजगी जताई और कहा- हम जानना चाहते हैं कि जांच में अब तक क्या हुआ? मुकदमे किस चरण तक पहुंचे हैं? सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से यह भी पूछा कि अतीक के दो नाबालिग बेटों को न्यायिक हिरासत मे क्यों रखा गया है? अगर वो किसी अपराध में शामिल नहीं हैं तो उन्हें रिश्तेदारों को क्यों नहीं सौंपा जा सकता?

बता दें कि माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना 15 अप्रैल की है. पुलिस कस्टडी में जब अतीक और अशरफ को कॉल्विन अस्पताल में मेडिकल चेकअप के लिए लाया गया था, तभी तीनों शूटर अरुण मौर्य, लवलेश तिवारी और सनी सिंह ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया. घटना में दोनों भाइयों की मौके पर मौत हो गई थी. तीनों हमलावर पत्रकार बनकर पहले से ही अस्पताल पहुंच गए थे. इस घटना से दो दिन पहले अतीक का बेटा असद एनकाउंटर में मारा गया था.

‘जेल में भी हो रही हैं ऐसी घटनाएं’
इस मामले में अतीक का परिवार सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है. बहन आएशा नूरी और वकील विशाल तिवारी ने याचिका में डबल मर्डर की जांच के लिए रिटायर्ड जज के नेतृत्व में कमेटी गठित करने की मांग की है. सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा कि यह सिर्फ हाई प्रोफाइल केस का मामला नहीं है. ऐसी घटनाएं जेल में भी हो रही हैं. वो कौन लोग हैं जो ट्रैक करते हैं? जेल से एक नेक्सस यानी मिलीभगत के जरिए काम किया जा रहा है.

‘मामले को टालने की मांग पर यूपी सरकार को फटकार’
इस पर यूपी सरकार के वकील ने कहा कि अतीक अहमद मामले में SIT चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. मामले में 3 लोगों को आरोपी बनाया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को मामले को टालने की मांग पर फटकार लगाई. यूपी सरकार ने कहा कि हम मामले में याचिका पर विस्तृत जवाब दाखिल करेंगे.

‘लोगों का फिर से भरोसा जीतने की जरूरत’
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमें बताएं कि इसको लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के दिशा-निर्देश क्या हैं? एक याचिकाकर्ता वकील विशाल तिवारी ने कहा कि पुलिस पर भी आरोप लगाए गए हैं. लोगों का विश्वास बहाल करने की भी जरूरत है. सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- लोगों का भरोसा कैसे बहाल करेंगे? क्योंकि पुलिस तो वही है, जिनकी निगरानी में जेल में भी ऐसी घटनाएं हो रही हैं.

‘जांच में अब तक क्या हुआ, किसी को पता नहीं?’
सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि एनकाउंटर के केसों की मॉनिटरिंग के लिए मैकेनिज्म क्या है? उन केसों की मॉनिटरिंग कैसे की जाती है? अतीक की बहन आएशा नूरी के वकील ने कहा कि अतीक-अशरफ मामले में जांच आयोग का गठन किया है. उसके बेटे असद के मामले में भी अलग जांच आयोग का गठन किया गया है. उनकी जांच में अब तक क्या हुआ, यह बात किसी को पता नहीं है.

15 अप्रैल को मारे गए हैं अतीक और अशरफ
24 फरवरी को उमेश पाल और उसके दो सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उमेश पाल, बीएसपी विधायक राजू पाल हत्याकांड का मुख्य गवाह था. इस मामले में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ नामजद आरोपियों में शामिल था. अतीक को अहमदाबाद की साबरमती जेल से और अशरफ को बरेली की जेल से पूछताछ के लिए लाया गया था. कोर्ट ने दोनों की कस्टडी मंजूर की थी. 15 अप्रैल, 2023 को दोनों भाइयों को मेडिकल जांच के लिए प्रयागराज के काल्विन अस्पताल लाया गया था, वहां तीन हमलावरों ने अतीक-अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी थी. उससे पहले 13 अप्रैल को झांसी में अतीक का बेटा अशद और एक गुर्गा भी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था. पुलिस अभी गुड्डू बमबाज और अतीक की पत्नी की तलाश कर रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...