10.2 C
London
Friday, April 10, 2026
Homeराजनीतिकालकाजी जीत पर आतिशी ने समर्थकों साथ मनाया जश्न, सोशल मीडिया पर...

कालकाजी जीत पर आतिशी ने समर्थकों साथ मनाया जश्न, सोशल मीडिया पर यूजर्स बोले- बीजेपी में जा रहीं!

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी हो चुके हैं। आम आदमी पार्टी बुरी तरह चुनाव हार गई है। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जैसे आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता तक अपनी सीट नहीं बचा पाए। लेकिन आतिशी कालकाजी सीट से चुनाव जीत गई। इस बीच आतिशी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने समर्थकों के साथ डांस करते और जश्न मनाते दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स आतिशी के वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं।

‘जीरो टीम स्प्रिट’
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, जीरो टीम स्प्रिट! हमने भी अरविंद केजरीवाल की हार का जश्न मनाया, उसे क्यों नहीं मनाना चाहिए?! केजरीवाल के बाहर होने के बाद, वह दिल्ली की बड़ी विपक्षी नेता हैं, शायद एलओपी।’ एक यूजर ने लिखा, ‘खुद के हारने से ज्यादा सदमा, केजरीवाल को ये वीडियो देखके लगेगा !’ कुछ यूजर्स तो यह भी दावा करते दिखे कि आतिशी बीजेपी में शामिल होने वाली हैं।

स्वाती मालीवाल ने साधा निशाना
आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने भी आतिशी पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स पर लिखा, ये कैसा बेशर्मी का प्रदर्शन है ? पार्टी हार गई, सब बड़े नेता हार गये और आतिशी मार्लेना ऐसे जश्न मना रही हैं ? मालीवाल ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘आतिशी को शर्म आनी चाहिए। उनकी पार्टी को बहुत बड़ी हार का सामना करना पड़ा है, उनके सभी प्रमुख नेता हार गए हैं। फिर भी, उन्होंने अपनी जीत का जश्न मनाने के लिए रोड शो किया और इस दौरान डांस भी किया… वे किस बात का जश्न मना रही हैं? अपनी पार्टी की हार का?’

सीएजी रिपोर्ट पर उन्होंने कहा, ‘जो लोग जन लोकपाल लाने के लिए सत्ता में आए, उन्होंने मौजूदा मिसालों को भी लागू नहीं किया… सीएजी रिपोर्ट को तुरंत विधानसभा में पेश किया जाना चाहिए और इसकी सख्त जांच होनी चाहिए।’ बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर दो तिहाई बहुमत हासिल किया। रविवार को सीएम आतिशी ने एलजी वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

Latest articles

राज्यमंत्री गौर ने 90 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने गुरूवार को...

छत्तीसगढ़ में एआई आधारित शिक्षा की पहल, 2 लाख शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण

रायपुर। विष्णु देव साय ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षा के माध्यम...

पुष्कर में शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

पुष्कर (अजमेर)। भजनलाल शर्मा ने पुष्कर में आयोजित शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में भाग...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित हिंडोली दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा

हिंडोली (बूंदी)। भजनलाल शर्मा के 11 अप्रैल को प्रस्तावित हिंडोली दौरे के मद्देनजर गुरुवार...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...