8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय14 हिंदू मंदिरों पर हमला, क्या पाकिस्तान के कट्टरपंथी नक्शेकदम पर जा...

14 हिंदू मंदिरों पर हमला, क्या पाकिस्तान के कट्टरपंथी नक्शेकदम पर जा रहा बांग्लादेश?

Published on

ढाका

जब भारत का विभाजन हुआ था तो पाकिस्तान के दो हिस्से थे। लेकिन बाद में एक पाकिस्तान टूट कर बांग्लादेश बन गया। दोनों के नाम भले अलग हों लेकिन कई बार ऐसे मौके आते हैं, जिससे लगता है कि इनमें कोई अंतर नहीं। पाकिस्तान में कट्टरपंथियों ने हिंदुओं को निशाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अब लग रहा है कि बांग्लादेश में भी कट्टरपंथी जमात इसी नक्शेकदम पर है। ऐसा ही एक वाकया बांग्लादेश में देखने को मिला है, जहां अज्ञात अराजक तत्वों ने 14 हिंदू मंदिरों पर रात में हमला किया है। पुलिस ने कहा कि हमला रात में किया गया है। इस घटना के पीछे जिन लोगों का हाथ है उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

उपजिला के पूजा समारोह परिषद के महासचिव बिद्यानाथ बर्मन ने कहा कि कुछ मूर्तियों को तोड़ा गया है। जबकि कुछ मंदिर से जुड़े तालाबों में मिली हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘हम उनकी पहचान नहीं कर पाए हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि इसकी जांच होकर न्याय मिले।’ हिंदू समुदाय के नेता और संघ परिषद के अध्यक्ष समर चटर्जी ने कहा कि इस क्षेत्र को हमेशा सभी धर्मों के बीच सद्भाव से जाना जाता है। क्योंकि यहां ऐसी कोई घटना अतीत में नहीं हुई है। यहां की बहुसंख्यक मुस्लिम आबादी को हिंदुओँ के साथ कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन हम समझ नहीं पा रहे कि ये लोग कौन हैं?

पुलिस ने शुरू की जांच
बलियाडांगी पुलिस थाने के प्रभारी खैरुल अनम ने कहा कि शनिवार रात और रविवार की सुबह-सुबह कई गांवों के मंदिर पर हमले हुए। ठाकुरगांक के पुलिस प्रमुख जहांगीर हुसैन ने एक मंदर स्थल पर संवाददाताओं से कहा, ‘यह स्पष्ट रूप से देश में शांति को भंग करने की कोशिश है।’ उन्होंने कहा कि बदमाशों का पता लगाने के लिए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की थी। उन्होंने कहा, ‘मैं विश्वास दिलाता हूं कि दोषियों को कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।’

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...