24.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिबीजेपी सरकार में नफरती तत्व खुलेआम फैला रहे हिंसा, हरियाणा, महाराष्ट्र की...

बीजेपी सरकार में नफरती तत्व खुलेआम फैला रहे हिंसा, हरियाणा, महाराष्ट्र की घटना को लेकर राहुल का वार

Published on

नई दिल्ली,

महाराष्ट्र के नासिक में ट्रेन में गोमांस ले जाने के संदेह में एक बुजुर्ग व्यक्ति को बुरी तरह से पीटा गया। वहीं, हरियाणा के चरखी दादरी जिले में गोमांस खाने के संदेह पर गौरक्षक समूह ने प्रवासी को पीटकर मार दिया। दोनों घटनाओं को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को प्रतिक्रिया दी। राहुल गांधी ने इस मामले में बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया। राहुल गांधी का कहना था कि बीजेपी के राज में उपद्रवियों को खुलेआम छूट मिली हुई है। साथ ही अल्पसंख्यकों पर हमले को लेकर सरकारी तंत्र मूक दर्शक बना हुआ है।

कानून के राज को चुनौती… खुलेआम हिंसा
राहुल ने ट्वीट में लिखा नफरत को राजनीतिक हथियार बनाकर सत्ता की सीढ़ी चढ़ने वाले देश भर में लगातार भय का राज स्थापित कर रहे हैं। भीड़ की शक्ल में छिपे हुए नफरती तत्व कानून के राज को चुनौती देते हुए खुलेआम हिंसा फैला रहे हैं। बीजेपी सरकार से इन उपद्रवियों को खुली छूट मिली हुई है, इसीलिए उनमें ऐसा कर पाने का साहस पैदा हो गया है। अल्पसंख्यकों, खास कर मुसलमानों पर लगातार हमले जारी हैं और सरकारी तंत्र मूक दर्शक बना देख रहा है।

संविधान पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर कानून का इकबाल कायम किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की सांप्रदायिक एकता और भारतवासियों के अधिकारों पर किसी भी तरह का हमला संविधान पर हमला है जो हम बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बीजेपी कितनी भी कोशिश कर ले – नफरत के खिलाफ भारत जोड़ने की इस ऐतिहासिक लड़ाई को हम हर हाल में जीतेंगे।

क्या थी हरियाणा की घटना?
हरियाणा के चरखी-दादरी जिले में पश्चिम बंगाल के रहने वाले प्रवासी मजदूर साबिर मलिक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी, ये घटना 27 अगस्त को हुई थी, गौरक्षक समूह के लोगों ने बीफ खाने के शक में पीड़ित को जमकर पीटा था. इस मामले में पुलिस ने गौरक्षक समूह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. साथ ही 2 नाबालिग आरोपी भी पकड़े गए हैं. इस मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा था कि हमने गौमाता की सुरक्षा के लिए कड़ा कानून बनाया है. इसके लिए कोई समझौता नहीं है. लेकिन लोगों के मन में गौमाता के लिए आस्था है. उनकी भावनाएं जुड़ी हुई हैं. जब ऐसी कोई सूचना आती है, तो गांव के लोग प्रतिक्रिया करते हैं. सीएम सैनी ने कहा था कि मैं इस बात पर जोर देता हूं कि लिंचिंग की ऐसी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं और नहीं होनी चाहिए. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या जैसी बातें कहना सही नहीं है.

क्या थी महाराष्ट्र की घटना?
महाराष्ट्र के धुले एक्सप्रेस में बीफ ले जाने के शक में एक बुजुर्ग यात्री की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी. धुले में रहने वाले 72 वर्षीय बुजुर्ग अशरफ अली सय्यद हुसैन ने अपनी बेटी से मिलने के लिए जलगांव से कल्याण जाने के लिए धुले CSMT एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ी थी. यात्रा के दौरान सीट को लेकर उनका अन्य सहयात्रियों के साथ विवाद हो गया. इस घटना के संबंध में सहयात्रियों ने एक वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

इसके बाद ठाणे रेलवे पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज किया. उन्होंने बताया कि मेरे पास कुछ सामान था, लेकिन कुछ यात्रियों को शक हुआ कि सामान में बीफ है. लोगों ने दावा किया कि प्लास्टिक के डिब्बे में मांस जैसा कुछ था. फिर उनके साथ गाली-गलौज की गई और कुछ युवकों ने उन्हें मारा भी और इसका वीडियो भी बनाया.

Latest articles

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...