24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीति'आरोपी को बचाने की कोशिश,' राहुल गांधी ने कोलकाता रेप-मर्डर की जांच...

‘आरोपी को बचाने की कोशिश,’ राहुल गांधी ने कोलकाता रेप-मर्डर की जांच पर उठाए सवाल

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना की कड़ी निंदा की है. एक एक्स पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह आरोपी को बचाने की कोशिश की जा रही है और ये कि इससे अस्पताल और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं.

राहुल गांधी ने कहा, “कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई रेप और मर्डर की वीभत्स घटना से पूरा देश स्तब्ध है. उसके साथ हुए क्रूर और अमानवीय कृत्य की परत दर परत जिस तरह खुल कर सामने आ रही है, उससे डॉक्टर्स कम्युनिटी और महिलाओं के बीच असुरक्षा का माहौल है.”

राहुल गांधी ने कहा- ‘मैं पीड़ित परिवार के साथ’
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “इस घटना ने सोचने पर मजबूर कर दिया है कि अगर मेडिकल कॉलेज जैसी जगह पर डॉक्टर्स सेफ नहीं हैं तो किस भरोसे अभिभावक अपनी बेटियों को पढ़ने बाहर भेजें? निर्भया केस के बाद बने कठोर कानून भी ऐसे अपराधों को रोक पाने में असफल क्यों हैं?”

कांग्रेस सांसद ने अपने पोस्ट में हाथरस, उन्नाव और कठुआ तक में हुए रेप और हत्या की घटनाओं का जिक्र किया. उन्होंने कहा, “हाथरस से उन्नाव, और कठुआ से लेकर कोलकाता तक महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ती घटनाओं पर हर दल, हर वर्ग को मिलकर गंभीर विचार-विमर्श कर ठोस उपाय करने होंगे.” उन्होंने पीड़िता के परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई और कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ हैं.

ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर का मामला
पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या की वारदात सामने आई थी. इस केस में आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया था. उसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया और पुलिस की पूछताछ में फांसी के लिए गिड़गिड़ाता नजर आया.कलकत्ता हाई कोर्ट ने मंगलवार को इस केस की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश जारी किया है.

 

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...