22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यऔरंगजेब की कब्र शौर्य का प्रतीक, दंगे और मस्जिद पर हमले BJP-...

औरंगजेब की कब्र शौर्य का प्रतीक, दंगे और मस्जिद पर हमले BJP- RSS का काम, नागपुर हिंसा पर क्या बोले संजय राउत?

Published on

मुंबई

औरंगजेब की कब्र पर महाराष्ट्र में शुरू हुई सियासत के बीच नागपुर में हिंसा भड़की है। इसी बीच उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के नेता संजय राउत के बयान पर सियासत गरमा गई है। संजय राउत ने कहा है कि औरंगजेब की कब्र को नहीं हटाया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि नागपुर में दंगा हिंदुओं ने भड़काया। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस सरकार पर भी निशाना साधा।

संजय राउत ने कहा कि आक्रमक महाराष्ट्र, छत्रपति शिवाजी महाराज और मराठा के ऊपर विजय प्राप्त नहीं कर पाए। उनकी कब्र महाराष्ट्र में बनानी पड़ी। यह इतिहास है और इतिहास वैसा ही रहना चाहिए। लेकिन कुछ लोग अब नए-नए हिंदुत्ववादी पैदा हुए हैं। नये लोगों को इतिहास का क्या पता? उन्होंने कहा कि उन्हें महंगाई पर, किसानों की आत्महत्या पर बोलना चाहिए। इन मुद्दों को लेकर आंदोलन करना चाहिए।

‘लोगों को आपस में लड़ाने की कोशिश’
संजय राउत ने कहा कि नागपुर हिंसा का कोई कारण नहीं है। नागपुर में RSS का मुख्यालय है। साथ ही, यह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का क्षेत्र भी है। इसका मतलब है कि हिंसा फैलाने की हिम्मत कौन कर सकता है? उन्होंने कहा कि एक नया पैटर्न दिख रहा है। यह पैटर्न हिंदुओं को डराने और एक ही समुदाय के लोगों को आपस में लड़ाने का है। उनका कहना है कि ऐसा माहौल बनाया जा रहा है जिससे लोग डरें और आपस में झगड़ा करें। यह हिंदुओं को डराने का एक नया तरीका है, अपने ही लोगों से उन पर हमला करवाना और फिर उन्हें दंगों में भड़काना और शामिल करना। औरंगजेब के बारे में जो कुछ भी हो रहा है वह लोगों के दिमाग में डर पैदा करने के लिए है। वे महाराष्ट्र और देश को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।

‘पीएम मोदी दें आधिकारिक आदेश ‘
संजय राउत ने मुख्यमंत्री को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) के तहत मामले दर्ज करें। MCOCA एक कानून है। उन्होंने कहा कि आप औरंगजेब की कब्र के बारे में बात करते हैं, इसे हटाने की बात क्यों करते हैं? क्या कारण है। जब हमने बाबरी (मस्जिद) के लिए कारसेवा (स्वैच्छिक सेवा) की तो कांग्रेस सरकार थी, लेकिन अब आपकी सरकार है तो क्या कारण है? उन्होंने कहा कि लोगों को सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास जाना चाहिए। उन्हें औरंगजेब की कब्र को गिराने का आधिकारिक आदेश लेना चाहिए।

‘औरंगजेब की कब्र हटाने का फरमान निकालें’
संजय राउत ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी, आरएसएस की सरकार है तो आंदोलन करने की क्या जरूरत है? एक फरमान निकालो और औरंगजेब की कब्र को हटाओ, पीएम मोदी और फडणवीस को किसने रोका है। आंदोलन का नाटक बंद करो। इससे बाहर लोगों को बहुत तकलीफ हो रही है।

संजय राउत ने कहा कि एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि औरंगजेब की कब्र को लेकर जो लोगों की भूमिका है, वही हमारी है। इस सवाल का जवाब देते हुए संजय राउत ने कहा कि लोगों की कोई भूमिका नहीं है। एकनाथ शिंदे की भी कोई भूमिका नहीं है। यह अमित शाह की भूमिका है और एकनाथ शिंदे बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि शौर्य का प्रतीक कभी टूटना नहीं चाहिए, यह हमारी भूमिका है। छत्रपति शिवाजी महाराज ने औरंगजेब से इतना बड़ा युद्ध किया है। छत्रपति शिवाजी महाराज की मृत्यु के बाद भी 25 साल औरंगजेब महाराष्ट्र में लड़ता रहा, लेकिन विजय प्राप्त नहीं कर सका। महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र है और यह आने वाली पीढ़ियों को इतिहास दिखना चाहिए। चाहें अफजल खान की कब्र हो या औरंगजेब की कब्र हो। अगर इतिहास को कोई समझने को तैयार नहीं, तो वो इतिहास के दुश्मन हैं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...