9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका का मैच रद्द, इंग्लैंड और अफगानिस्तान को फायदा,...

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका का मैच रद्द, इंग्लैंड और अफगानिस्तान को फायदा, समझिए सेमीफाइनल के समीकरण

Published on

रावलपिंडी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सातवां मुकाबला रद्द हो गया है। ग्रुप बी का यह मैच ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाना था। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम पर लगातार बारिश हो रही है। इसी वजह से इस मैच में टॉस भी नहीं हो सकता। मैच का कट ऑफ टाइम भारतीय समय अनुसार 8 बजकर 2 मिनट था लेकिन लगातार बारिश की वजह से 6 बजे से पहले ही ऑफिशियल्स ने रद्द करने का फैसला ले लिया।

दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले
ग्रुप मैचों के लिए आईसीसी ने कोई रिजर्व डे नहीं रखा है। ऐसे में दोनों ही टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका को अपने पहले मैच में जीत मिली थी। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया था। दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका को अफगानिस्तान के खिलाफ जीत मिली थी। अब दोनों ही टीमों के 2-2 मैचों में 3-3 पॉइंट हो गए हैं। हालांकि बेहतर नेट रन रेट की वजह से टेबल में पहले और ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर है।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप-बी की टेबल

टीम मैच जीत हार NR पॉइंट NRR
साउथ अफ्रीका 2 1 0 1 2 +2.140
ऑस्ट्रेलिया 2 1 0 1 2 +0.475
इंग्लैंड 1 0 1 0 0 -0.475
अफगानिस्तान 1 0 1 0 0 -2.140

ग्रुप बी के बचे हुए मैच
अफगानिस्तान vs इंग्लैंड, लाहौर (26 फरवरी)
अफगानिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया, लाहौर (28 फरवरी)
साउथ अफ्रीका vs इंग्लैंड, कराची (1 मार्च)

सेमीफाइनल के समीकरण क्या बन रहे?
ग्रुप ए से भारत और न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है लेकिन ग्रुप बी के दोनों स्थान खाली हैं। इस मैच के रद्द होने से इंग्लैंड और अफगानिस्तान को फायदा हुआ है। अगर इंग्लैंड की टीम अपने दोनों मैचों में जीत हासिल करती है तो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं अफगानिस्तान की ऐसा करती है तो उसे अंतिम चार में एंट्री मिल जाएगी। इंग्लैंड और अफगानिस्तान के मैच में हारने वाली टीम का सफर समाप्त हो जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका को भी सेमीफाइनल में जाने के लिए अपना अंतिम मैच जीतना पड़ेगा। अगर अफगानिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया को हरा देती है और साउथ अफ्रीका भी अपना मैच हार जीती है, ऐसी स्थिति में नेट रन के आधार पर ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में कोई एक अंतिम चार में जाएगी।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...