19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलऑस्ट्रेलिया के सहारे सुपर-8 में मिली थी जगह, अब सेमीफाइनल में पहुंचने...

ऑस्ट्रेलिया के सहारे सुपर-8 में मिली थी जगह, अब सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी इंग्लैंड

Published on

बारबाडोस

इंग्लैंड की टीम एक समय टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर होने के कगार पर खड़ी थी। ऑस्ट्रेलिया की वजह से इंग्लैंड को सुपर-8 में जगह मिली। अब जोस बटलर की टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम भी है। अमेरिका के खिलाफ सुपर 8 के अपने आखिरी मुकाबले को इंग्लैंड ने 10 विकेट से अपने नाम किया। अमेरिका की टीम 115 रनों पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड ने मैच को 10 ओवर में अपने नाम कर लिया।

इंग्लैंड का टॉप-2 में रहना तय
इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप की डिफेंडिंग चैंपियन है। इस जीत के बाद उसके सुपर 8 में तीन मैचों में 4 पॉइंट हो गए हैं। टीम का नेट रन रेट +1.992 है। साउथ अफ्रीका 4 पॉइंट के साथ दूसरे जबकि वेस्टइंडीज 2 पॉइंट के साथ तीसरे नंबर पर है। इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला होना बाकी है। इस मैच में जिस भी टीम को जीत मिलेगी वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। हालांकि अभी इंग्लैंड पर दूसरे स्थान पर भी फिनिश कर सकती है।

जॉर्डन और रशीद का गेंद के कमाल
मार्क वुड की जगह अंतिम एकादश में शामिल किये गये क्रिस जॉर्डन ने 2.5 ओवर में 10 रन देकर चार विकेट झटके। बारबाडोस में जन्में 36 साल के जॉर्डन ने 19वें ओवर में हैट्रिक सहित सभी चारों विकेट झटककर दिन अपने लिये यादगार बना दिया। अमेरिका का स्कोर एक समय 5 विकेट पर 115 रन था। अगली 6 गेंदों पर टीम ने बिना कोई रन बनाए 5 विकेट खो दिए। लेग स्पिनर आदिल रशीद ने 12 रन देकर दो विकेट चटकाये और बीच के ओवर में अमेरिका को रोका। टूर्नामेंट की सह मेजबान अमेरिका के लिए नीतीश कुमार ने सबसे ज्यादा 30 जबकि कोरी एंडरसन ने 29 रनों की पारी खेली।

बल्ले से बटलर का तूफान आया
इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इस मैच को 18वें ओवर से पहले जीतना था लेकिन टीम ने 9.4 ओवर में ही मैच जीत लिया। कप्तान जोस बटलर ने शुरुआत से ही गेंदबाजों पर अटैक किया। उन्होंने 38 गेंदों पर 83 रनों की पारी खेली। इस पारी में 6 चौके और 7 छक्के शामिल थे। हरमीत सिंह के खिलाफ बटलर ने 9वें ओवर में लगातार 5 गेंदों पर 5 छक्के मारे। वहीं फिल साल्ट ने 21 गेंदों पर 25 रनों का योगदान दिया।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...