7.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यअयोध्या में मची जमीन की लूट! MLA, मेयर का नाम आया सामने,...

अयोध्या में मची जमीन की लूट! MLA, मेयर का नाम आया सामने, योगी के पास पहुंची शिकायत

Published on

अयोध्या ,

अयोध्या विकास प्राधिकरण ने 40 अवैध प्लाटिंग करने वालों की सूची जारी की है. इस सूची में अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा सहित कई अन्य के नाम शामिल हैं. बता दें कि अयोध्या से भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने अधिकारियों और भू-माफियाओं के बीच गठजोड़ को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था. उन्होंने एसआईटी बनाकर जांच करने की मांग भी की थी.वहीं, अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने कहा कि अवैध कॉलोनाइजर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

करोड़ों, अरबों रुपयों की हेराफेरी की बात
लल्लू सिंह ने अपने पत्र में लिखा कि अयोध्या में भू माफियाओं का ऐसा दबदबा है कि पूर्व में संबंधित तात्कालिक अधिकारियों कर्मचारियों के साथ मिलकर नजूल और डूब-क्षेत्र (दरिया बुर्ज) की जमीनों में कागज में लिख कर के लोगों को गुमराह कर जमीनों की एन केन प्रकरेण उनके नाम कर दिया गया. जिसमें रोजी-रोटी कमाने वाले जो व्यक्ति शहरों में रहना चाहते हैं, ऐसे लोगों के साथ उक्त जमीन को बेचकर करोड़ों अरबों रुपयों की हेराफेरी की गई है. जमथरा घाट से गोलाघाट तक की जमीनों पर भूमाफिया का व्यापार फल फूल रहा है.

अस्थाई लोगों द्वारा निर्माण
उन्होंने ने पत्र में आगे लिखा कि तीन दशकों से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नजूल का किसी भी प्रकार का पट्टा नहीं किया जा रहा है, और न ही किए गए पट्टे का रिन्यूअल हो रहा है. डूब क्षेत्र जमीनों पर किसी प्रकार का फ्रीहोल्ड भी नहीं हो रहा है फिर भी उपरोक्त जमीन का किन परिस्थितियों में भू माफियाओं द्वारा डूब क्षेत्र में नजूल की भूमि का विक्रय किया गया जिस पर स्थाई व अस्थाई लोगों के द्वारा निर्माण कराया जा रहा है.

अधिकारियों, कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग
लल्लू ने अपने पत्र में कार्रवाई की मांग करते हुए लिखा कि अयोध्या महानगर विकसित होने में विभिन्न योजनाओं में जमीनों का आरक्षित होना जरूरी है. इसलिए अयोध्या में जमथरा से गोलाघाट तक भू माफियाओं द्वारा नजूल और डूब क्षेत्र की विक्रय की भूमि में भ्रष्टाचार की जांच करवाकर तत्कालीन दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए. जिससे भविष्य में भू माफियाओं पर लगाम लगाई जा सके.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....