6.9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeखेलबबीता फोगाट ने जांच समिति पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- मेरे साइन...

बबीता फोगाट ने जांच समिति पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- मेरे साइन भी जबरन लिए गए हैं

Published on

देश के नामी पहलवानों का दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा धरना-प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी है। WFI के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चल रहे इस प्रदर्शन के बीच पहलवानों की ओर से कई बड़े-बड़े खुलासे किए जा रहे हैं। इस बीच रेसलर बबीता फोगाट ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने मीडिया को बताया है कि इस मामले में जो जांच समिति बनाई गई थी, उसकी रिपोर्ट पर उनके हस्ताक्षर जबरदस्ती कराए गए हैं।

मेरे हाथ से जांच रिपोर्ट छीनी गई- बबीता
बबीता ने आरोप लगाया है कि जांच समिति ने अपनी जांच सही से नहीं की है और इस जांच के बाद जो रिपोर्ट बनी है वो सभी की सहमति से नहीं बनाई गई। बबीता ने कहा कि जब मैंने जांच रिपोर्ट को पढ़ना चाहा तो मेरे हाथ से रिपोर्ट को छीन लिया गया था। इसके बाद मुझसे जबरदस्ती उस पर हस्ताक्षर कराए गए। अधिकारियों ने मेरे साथ बद्तमीजी भी की है, इस मामले में मैंने अपनी आपत्ति रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

‘शिकायत करने वाली लड़कियों को है जान का खतरा’
बबीता के आरोपों के इतर साक्षी मलिक ने भी कहा है कि मुझे नहीं पता यह सब कैसे हुआ, लेकिन जिन लड़कियों ने शिकायत की है अब उनपर शिकायत वापस लेने का दबाव डाला जा रहा है, WFI के अधिकारी उनके घर पैसे लेकर जा रहे हैं। ऐसे में उन लड़कियों की जान को भी खतरा है और अगर उन्हें कुछ होता है तो पूरी जिम्मेदारी पुलिस और सरकार की होगी। जिन लड़कियों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ शिकायत की है उस हर लड़की के पास कुश्ती संघ के अधिकारी जा रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई
पहलवानों के इन आरोपों के बीच सुप्रीम कोर्ट भी इनकी याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार का दिन सुनवाई के लिए तय किया है। कोर्ट ने सुनवाई से पहले एफआईआर नहीं करने को लेकर दिल्ली पुलिस को भी नोटिस जारी कर दिया है। इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट ने 7 महिला शिकायतकर्ताओं के नाम ज्यूडिशियल रिकॉर्ड से हटाने के लिए कहा ताकि इनकी पहचान सामने ना आए। 7 महिला रेसलर्स ने सोमवार को भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए याचिका दाखिल की थी।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...