7.2 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलटीम इंडिया के लिए बुरी खबर, जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ वनडे...

टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मैदान पर वापसी के लिए अभी और इंतजार करना होगा। बुमराह फिटनेस की वजह से श्रीलंका के खिलाफ वनडे स्क्वॉड से बाहर हो गए हैं। बुमराह की लंबे समय बाद श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी हुई थी। उम्मीद थी कि इंग्लैंड में आखिरी वनडे सीरीज खेलने के बाद वह रोहित शर्मा, विराट कोहली एक बार फिर साथ खेलते दिखाई देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

भारतीय टीम ने जसप्रीत बुमराह के बिना ही एशिया कप और टी-20 सीरीज में हिस्सा लिया था। एशिया कप में वह फाइनल में जगह नहीं बना सकी थी, जबकि टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में उसे इंग्लैंड से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद उसकी खूब आलोचना हुई थी। रोहित शर्मा की कप्तानी से लेकर टीम की फिटनेस तक पर सवाल उठाए जाने लगे थे।

इसलिए जसप्रीत बुमराह का फिट होना जरूरी
बुमराह ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अपने दम पर अकेले मुकाबला जितवा सकते हैं। कई बार उन्होंने ऐसा किया भी है। अब जबकि वनडे वर्ल्ड कप भारत में खेला जाना है तो उनका फिट रहना बेहद जरूरी है। अगर वह फिटनेस हासिल कर लेते हैं तो तेज गेंदबाजी में भारत की ताकत काफी बढ़ जाएगी। उनकी गैरमौजूदगी में टीम इंडिया को भुवेश्वर और मोहम्मद शमी के अनुभव से काम चलाना पड़ रहा है।

हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बुमराह को लेकर कहा था कि उन्हें श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में शामिल किया गया है। वह फिट हैं। लेकिन ऐसा लग रहा है कि वह पूरी तरह से फिट नहीं थे और सीरीज शुरू होने से पहले ही उनके टूर्नामेंट से बाहर होने की खबर आ गई।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...