15.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलबदहवास सिराज, तो कोहली ने कैप से छिपाया मुंह, यूं टूटकर बिखर...

बदहवास सिराज, तो कोहली ने कैप से छिपाया मुंह, यूं टूटकर बिखर गए RCB के खिलाड़ी

Published on

​आईपीएल 2023 के आखिरी लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हर हाल में जीत चाहिए थी। गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत उसे प्लेऑफ का टिकट दिलाती, लेकिन ऐसा ही नहीं। कोहली की सेंचुरी के बावजूद बैंगलोर को हार मिली। शुभमल गिल ने शतक जड़ते हुए बैंगलोर को हार के लिए मजबूर कर दिया। इसके बाद बैंगलोर टीम टूटकर बिखरती नजर आई…

गिल के शतक के बाद बदहवास हुए सिराज
शुभमन गिल ने जैसे ही शतक लगाया मोहम्मद सिराज के चेहरे पर दुख देखा जा सकता था। टीम प्लेऑफ से बाहर हो गई थी और वह मैदान पर बदहवास होकर बैठ गए थे।

कोहली ने कैप से छिपाया मुंह
स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं कि कैसे कोहली निराश थे। वह शतक लगाने के बावजूद अपनी टीम को प्लेऑफ का टिकट नहीं दिला पाए।

सपना चूर-चूर होने का गम
सिराज की यह तस्वीर बताती है कि यह मैच कितना मायने रखता था। वह काफी देर तक ऐसे ही बदहवास मैदान पर पड़े रहे।

फैंस का किया शुक्रिया
हार के बाद बैंगलोर अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा करना नहीं भूली। गम में डूबे खिलाड़ियों ने स्टेडियम में आए अपने हजारों फैंस को शुक्रिया कहा।

कोहली ने जड़ी लगातार दूसरी सेंचुरी
मैच में विराट कोहली ने आरसीबी के लिए सबकुछ दांव पर लगा दिया था। उन्होंने लगातार दूसरे मैच में सेंचुरी जड़ी, जो उनके आईपीएल करियर की 7वीं रही।

अनुष्का ने लुटाया था प्यार, पर हार से उतरा चेहरा
शतक पर अनुष्का ने कोहली को स्टैंड से फ्लाइंग किस दिया। वह खुश थीं, लेकिन हार के बाद निराश नजर आईं।

शुभमन गिल ने कमाल कर दिया
देखा जाए तो गुजरात अगर मैच हार भी जाती तो उसे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन गिल ने अपने खेल से सभी को मोहित कर दिया। उन्होंने लगातार दूसरा शतक जड़ा और कोहली के शतक पर पानी फेर दिया।

इस हार का गम सालों साल रहेगा
पिछली हारों की तरह इस का गम भी RCB और उसके चाहने वालों को सालों साल रहेगा। सिराज और कोहली के लिए ट्रॉफी काफी मायने रखती है।

 

Latest articles

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...