10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यबेंगलुरु बारिश: बाइक फिसली और लगा करंट...अखिला की मौत से सवाल, शहर...

बेंगलुरु बारिश: बाइक फिसली और लगा करंट…अखिला की मौत से सवाल, शहर में उबाल

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु समेत पूरे प्रदेश में बार‍िश कहर बरपा रही है। सोमवार देर रात बेंगलुरु में भारी बारिश के कारण 23 साल की महिला की करंट लगने से मौत हो गई। वह बाइक से ग‍िरने के दौरान ब‍िजली का पोल पकड़कर सहारा लेना चाहती है लेक‍िन ब‍िजली का पोल ही मह‍िला के ल‍िए काल बन गया। उधर, कर्नाटक के कोप्पल जिले के येलबर्ग तालुक के बांधला गांव में मंगलवार को ओवरफ्लो होने के बाद दो पुलिसकर्मी नाले में बह गए। इनका पता लगाने के लिए अभियान शुरू किया गया है। पुलिस के अनुसार, बह गए पुलिसकर्मियों की पहचान मुंदरागी पुलिस स्टेशन से जुड़े महेश और निंगप्पा के रूप में हुई है। हादसा उस वक्त हुआ जब वे ड्यूटी से लौट रहे थे। सूत्रों ने बताया कि कोप्पल तालुक के हिरेहल्ला बांध के चारों फाटकों से पानी छोड़े जाने के कारण नाला उफान पर था। इस बीच, अधिकारियों को नागम्मा कवालुरु (52) का शव मिला, जो सोमवार शाम बाढ़ में बह गया था। उसका शव कर्नाटक के गडग जिले में 1.5 किलोमीटर दूर मिला था।

पूरे कर्नाटक में बीते तीन द‍िनों से भारी बार‍िश हो रही है। सोमवार देर रात बेंगलुरु में भारी बारिश के कारण 23 साल की महिला की करंट लगने से मौत हो गई। सोमवार देर रात घर लौट रही बीकॉम ग्रेजुएट अखिला की करंट लगने से मौत हो जाने से बेंगलुरू में लोगों में आक्रोश है। वह बाइक पर थी और व्हाइटफील्ड पुलिस स्टेशन की सीमा में सड़क के जलमग्न खंड पर जा रही थी।

बेसकॉम की लापरवाही पर सवाल
आसपास के लोगों ने बताया क‍ि एक प्राइवेट स्कूल में काम करने वाली अखिला दुपहिया वाहन पर चलते समय असंतुलित हो गई। उसने सड़क किनारे बिजली का पोल पकड़ लिया। पोल से निकले बिजली के तार से वह करंट की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। लोगों ने इस संबंध में बेंगलुरु विद्युत आपूर्ति बोर्ड कंपनी (बेसकॉम) की लापरवाही पर सवाल उठाया है।

ट्रैक्टरों और नावों से आ-जा रहे लोग
बेंगलुरु के यमलुर इलाके में, सभी मुख्य सड़कों और चौराहे पर पानी भर गया है, जिससे अपार्टमेंट के निवासियों को ट्रैक्टरों में आने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। सड़कों पर गाड़ियां तैरती नजर आ रही हैं। बेंगलुरू में कई जगहों पर स्कूली बच्चों को भी ट्रैक्टरों में उनके घरों से मुख्य सड़कों तक पहुंचाया जा रहा है। लोगों की सहायता और परिवहन के लिए यमलूर में नाव सेवाओं को भी सेवा में लगाया गया है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...