10.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयराक्षस ने बांग्लादेश छोड़ दिया है... मोहम्मद यूनुस का शेख हसीना पर...

राक्षस ने बांग्लादेश छोड़ दिया है… मोहम्मद यूनुस का शेख हसीना पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

Published on

ढाका

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस ने छात्रों की जमकर तारीफ की है। साथ ही उन्होंने शेख हसीना को राक्षस कहकर संबोधित किया। उन्होने कहा कि छात्रों के नेतृत्व में ऐसी क्रांति हुई, जिसने सरकार को पलट कर रख दिया। शेख हसीना पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये छात्र ही थे, जिन्होंने बीड़ा उठाया और उनकी कुर्बानी के बाद आखिरकार वह पल पाया कि उस राक्षस (हसीना) को देश छोड़कर जाना पड़ा। यूनुस ने इस दौरान उन छात्रों को श्रद्धांजलि दी जो विरोध प्रदर्शन के दौरान झड़प में मारे गए। साथ ही उन्होंने छात्रों से मामले की जांच का वादा भी किया।

मोहम्मद यूनुस ने इस दौरान माना कि देश में जनजीवन सामान्य नहीं है और उनकी सरकार के सामने कई चुनौतिया हैं। उन्होंने कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं है क्योंकि पूरा सिस्टम ध्वस्त हो गया है। एक नई सरकार बनी है और हमें फिर से शुरुआत करनी है। जब आप नए फैसले लेने शुरू करते हैं तो कुछ लोग आपके निर्णय पसंद करेंगे और कुछ लोग पसंद नहीं भी करेंगे। यह इसी तरह काम करता है। हमें इससे पार पाते हुए चीजों को ठीक करने के लिए आगे बढ़ना है।’

यूनुस ने की शांति की अपील
देशभर में प्रदर्शन और अराजकता के बाद शेख हसीना ने पीएम पद छोड़ते हुए ढाका से भारत आकर शरण ली है। इसके बाद मोहम्मद यूनुस ने गुरुवार को अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ ली है। इस सरकार में 16 लोगों की सलाहकार परिषद है। इनमें दो छात्र नेता नाहिद इस्लाम और आसिफ महमूद भी शामिल हैं। यूनुस लगातार छात्रों से मिल रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। रविवार को भी यूनुस ने छात्रों से कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि छात्रों के नेतृत्व वाली क्रांति की वजह से ही पूरी सरकार ध्वस्त हो गई और छात्रों के कहने पर ही मैंने अंतरिम प्रशासन का प्रभार लिया है। हालांकि उन्होंने देश में अशांति पर चिंता जताई है और सभी से शांति की अपील की है।

यूनुस की अंतरिम सरकार में गृह विभाग के सलाहकार सखावत हुसैन ने कहा है कि शेख हसीना अगर देश लौटकर फिर से राजनीति करती हैं तो उनको कोई दिक्कत नहीं है। हुसैन ने कहा कि हसीना को अपनी पार्टी अवामी लीग को नए चेहरों के साथ पुनर्गठित करना चाहिए। हुसैन ने साथ ही ये भी कहा कि अगर हसीना देश लौटकर किसी भी तरह की अशांति पैदा करने की कोशिश करेंगी तो फिर कानून उनसे निपटेगा।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...