16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेश ने लिया पाकिस्तान को खुश करने वाला एक और फैसला, भारत...

बांग्लादेश ने लिया पाकिस्तान को खुश करने वाला एक और फैसला, भारत की बढ़ेगी चिंता

Published on

नई दिल्ली,

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों की खबरों के बीच वहां की अंतरिम सरकार का पाकिस्तान प्रेम भी अब तेजी से बढ़ता जा रहा है. बांग्लादेश सरकार ने पाकिस्तान को लेकर हाल ही में एक ऐसा फैसला किया है जो भारत की सुरक्षा के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. बांग्लादेश की सरकार के नए फैसले के अनुसार अब पाकिस्तानियों को वहां जाने के लिए वीजा को लेकर सख्त नियमों का सामना नहीं करना पड़ेगा. वर्तमान में पाकिस्तान के नागरिकों को बांग्लादेश का वीजा लेते समय सिक्योरिटी क्लीयरेंस की जरूरत पड़ती थी जो अब नहीं रहेगी. एक्सपर्ट्स का मानना है कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का पाकिस्तान को लेकर यह फैसला भारत की सुरक्षा के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है.

दरअसल, शेख हसीना की आवामी लीग पार्टी जब तक बांग्लादेश की सत्ता में रही तो पाकिस्तान से संबंध अच्छे नहीं रहे. शेख हसीना की पार्टी पाकिस्तान को 1971 के अत्याचारों का जिम्मेदार और साल 1975 में शेख मुजीबुर रहमान की हत्या में आईएसआई की भूमिका का होने का दावा करती रही है. लंबे समय से पहले ही संबंध खराब थे जिसके बाद शेख हसीना ने साल 2019 में पाकिस्तान को लेकर एक सख्त फैसला लिया. उस फैसले के अनुसार, बांग्लादेश में आने के लिए पहले ‘नो ऑब्जेक्शन’ क्लीयरेंस जरूरी कर दी गई.

हाल ही में बांग्लादेश की सत्ता पलट के बाद शेख हसीना शरण के लिए भारत आ गईं. जिसके बाद बांग्लादेश में मोहम्मद युनूस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन हुआ. इस सरकार के बनते ही बांग्लादेश से हिंदुओं के अत्याचारों की खबरें आनी शुरू हो गईं और वहीं बांग्लादेश का पाकिस्तान प्रेम भी दूसरी तरफ तेजी से बढ़ता हुआ नजर आने लगा. इसी बीच बांग्लादेश सरकार का पाकिस्तान को लेकर शेख हसीना के साल 2019 का फैसला पलटना सुरक्षा विशेषज्ञों में चर्चा का विषय बन गया.

भारत की सुरक्षा के लिए खतरनाक बांग्लादेश का फैसला!
सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का यह फैसला भारत के लिए सुरक्षा चुनौती पैदा कर सकता है. दरअसल, भारत और बांग्लादेश 4 हजार किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं. पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मेघालय, असम और मिजोरम की सीमा बांग्लादेश से लगती है. बांग्लादेश और सीमावर्ती भारतीय राज्यों के बीच महत्वपूर्ण सीमा पार आवाजाही और कारोबार होता है.

एक्सपर्ट्स का मानना है कि बांग्लादेश की सरकार का पाकिस्तान को लेकर इस फैसले के बाद चरमपंथियों और आतंकवादियों को बांग्लादेश में बिना किसी परेशानी आसानी प्रवेश मिल जाएगा. पहले भी जब साल 2001 से 2006 तक बांग्लादेश में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और जमात-ए-इस्लामी की सत्ता रही तो उस दौरान आईएसआई वहां पर पूरी तरह से एक्टिव रही. यहां तक कि लश्कर ए तैयबा जैसे आतंकी संगठन भी बांग्लादेश से ऑपरेट होने लगे थे.

इसी दौरान भारत में कई आतंकी हमले हुए जिनकी साजिश बांग्लादेश में रची गई थी. ऐसे में अगर पाकिस्तान से आतंकी आसानी से बांग्लादेश में दाखिल हो सकेंगे तो उनके पास भारत आने के लिए कई रास्ते बन जाएंगे जो कहीं न कहीं सुरक्षा के लिए खतरनाक हो सकता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अब समय आ गया है कि भारत सभी चिंताओं पर सैद्धांतिक रुख अपनाए ताकि भारतीय धार्मिक भावनाओं और सुरक्षा हितों से अब कोई समझौता न हो.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...