9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्य'संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को मार-मारकर भगाएंगे...' BJP सांसद निशिकांत दुबे...

‘संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को मार-मारकर भगाएंगे…’ BJP सांसद निशिकांत दुबे का विवादित बयान

Published on

रांची,

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को मार-मार कर संथाल परगना से भगाएंगे. उन्होंने कहा कि अगर हिन्दू समुदाय मुसलमानों से परेशान होकर भी बीजेपी के लिए वोट कर रहे हैं तो उनके लिए नमो भवन बनवाएंगे.

निशिकांत दुबे ने कहा, ‘लोकसभा क्षेत्र में जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी को 60 फ़ीसदी से ज्यादा मत मिले वहां पर 50 लाख से 1 करोड़ की लागत से नमो भवन बनेंगे. वैसे बूथ जहां पर मुस्लिम द्वारा हिंदुओं को प्रताड़ित किया जाता है और वहां भारतीय जनता पार्टी लीड करती है वहां भी नमो भवन बनेंगे. विपक्ष कह रहा है कि हम पक्षपात कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस यह 75 साल में कई बार कर चुकी है.’

यह संविधान के खिलाफ नहीं- दुबे
दुबे ने कहा कि यह घोषणा कोई संविधान के विपरीत नहीं है. उन्होंने कहा कि हिंदू मुसलमान से प्रताड़ित होकर भी अगर कोई भाजपा को वोट देता है तो वहां उन्हें विशेष सुविधा नमो भवन के जरिए जरूर देंगे और बांग्लादेशी घुसपैठियों को मार-मार कर संथाल परगना से भगाएंगे.

झारखंड का मिथिलांचल कहे जाने वाले गोड्डा सीट से निशिकांत दुबे ने लगातार चौथी बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के टिकट पर चुनाव जीता है. निशिकांत दुबे ने कांग्रेस के प्रदीप यादव को 101813 मतों से शिकस्त दी थी.

बीजेपी को संथाल परगना से मिली 1 सीट
आपको बता दें कि संथाल परगना प्रमंडल झारखण्ड राज्य के पांच प्रमंडलों में से एक है जिसमें 6 जिले- गोड्डा, देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज और पाकुड़ शामिल हैं. इसका प्रशासनिक मुख्यालय दुमका में है.

इसमें तीन लोकसभा और 18 विधानसभा सीटें आती हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में जहां बीजेपी ने यहां से तीन में से दो सीटें जीती थी तो वहीं इस बार यहां से झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 2 सीटों (राजमहल और दुमका) पर कब्जा कर लिया जबकि बीजेपी केवल गोड्डा सीट ही जीत सकी.

Latest articles

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...