18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयNIT की बांग्लादेशी मुस्लिम छात्रा ने लाइक किया भारत-विरोध पोस्ट, लौटी वापस

NIT की बांग्लादेशी मुस्लिम छात्रा ने लाइक किया भारत-विरोध पोस्ट, लौटी वापस

Published on

गुवाहाटी

असम के सिलचर में स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में पढ़ने वाली एक बांग्लादेशी मुस्लिम छात्रा ने सोशल मीडिया पर भारत विरोधी पोस्ट को लाइक किया। उसके पोस्ट लाइक करने को लेकर विवाद शुरू हो गया। लोगों ने सोशल मीडिया पर स्क्रीन शॉट लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसी बीच उस पोस्ट को लाइक करने के बाद सोमवार को वह बांग्लादेश चली गई।

सिलचर एनआईटी छोड़कर घर वापस जाने के लिए आवेदन किया है। नाम न बताने की शर्त पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ईटी को बताया, ‘छात्रा ने सोमवार को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच करीमगंज में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पार की।’

एनआईटी के सूत्रों ने बताया कि छात्रा ने खुद ही कुछ समय के लिए घर वापस जाने की इच्छा जताई थी। उसने रविवार को छुट्टी के लिए आवेदन किया था। सिलचर एनआईटी में विभिन्न विषयों में बांग्लादेश के 70 छात्र पढ़ रहे हैं।

निदेशक ने की अपील
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान सिलचर के प्रबंधन ने संस्थान के छात्रों से भारत विरोधी या देश के खिलाफ अपमानजनक बयान देने से बचने का आग्रह किया है।
एनआईटी सिलचर के निदेशक प्रो. डी.के. बैद्य ने छात्रों से संस्थान की शैक्षणिक मर्यादा बनाए रखने और परिसर में शांति और सद्भाव को भंग न करने का आह्वान किया।

भारत विरोधी पोस्ट के बाद एक्टिव संस्थान
निदेशक की यह अपील संस्थान के एक पूर्व छात्र के सोशल मीडिया पर कथित भारत विरोधी पोस्ट के बाद आई है। ‘मुझे एक पूर्व छात्र के की गई पोस्ट के बारे में पता है जो अब हमारे साथ नहीं है। मुझे बताया गया है कि वह देश छोड़कर चला गया है।’

प्रो. बैद्य ने रविवार शाम को कहा, ‘सरकार की नीति के अनुसार विदेशी छात्र हमारे संस्थान में शैक्षणिक गतिविधियों के लिए आते हैं और शांति, कानून और व्यवस्था बनाए रखना हमारा कर्तव्य है। हम अपने छात्रों से अपील कर रहे हैं कि वे कोई भी आपत्तिजनक या अपमानजनक बयान न दें।’

क्या बोले पुलिस अफसर
कछार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नुमल महत्ता ने मीडियाकर्मियों को बताया कि पुलिस के साइबर निगरानी सेल ने इस मामले को उनके संज्ञान में लाया है।
इसके बाद उन्होंने स्थिति की जांच करने के लिए शनिवार आधी रात को संस्थान का दौरा किया।

एसपी महत्ता ने कहा, ‘जब मैं संस्थान पहुंचा तो मुझे पता चला कि जिस छात्र ने यह पोस्ट किया है, वह संस्थान का पूर्व छात्र है और अब बांग्लादेश में रहता है। मैंने संस्थान के अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे इस मामले को उचित प्राधिकारियों के समक्ष उठाएं, ताकि भारत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले छात्र के खिलाफ तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।’

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...