10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यबरेली: गर्भवती महिला से गैंगरेप के बाद गर्भपात, हाथ में भ्रूण लेकर...

बरेली: गर्भवती महिला से गैंगरेप के बाद गर्भपात, हाथ में भ्रूण लेकर SSP ऑफिस पहुंची सास

Published on

बरेली,

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. बिशारतगंज थाना क्षेत्र के मझगवां गांव में एक गर्भवती महिला से गैंगरेप किया गया जिसके बाद गर्भ में ही बच्चे की मौत हो गई. रेप पीड़िता की सास हाथ में भ्रूण लेकर न्याय की गुहार लगाने एसएसपी दफ्तर पहुंची तो वहां हड़कंप मच गया.इस घटना को देखकर लोग सदमे में हैं. दरिंदों ने 3 महीने की गर्भवती महिला के साथ बलात्कार किया जिस वजह से उसका गर्भपात हो गया. घटना उस वक्त हुई जब महिला किसी काम से खेत में गई थी.

उसी दौरान वहां घात लगाए बैठे गांव के ही दबंगों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया. आरोपी रेप के बाद महिला को वहीं छोड़कर फरार हो गए. काफी देर तक जब पीड़ित महिला घर नहीं पहुंची तो परिजन खेत में देखने पहुंचे जहां वो गंभीर हालत में मिली. तुरंत परिजन महिला को निजी अस्पताल में ले गए जहां बच्चे की जान बचाने के लिए डॉक्टरों ने हर संभव कोशिश की लेकिन शिशु को नहीं बचाया जा सका. डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि दुष्कर्म के दौरान बच्चा महिला के गर्भ में ही मर गया.

महिला के परिजन न्याय के लिए अफसरों के चक्कर काट रहे हैं. पीड़िता की सास आरोपियों को सजा दिलाने के लिए प्लास्टिक के जार में भ्रूण को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया.महिला के हाथ में भ्रूण देखकर एसएसपी दफ्तर में मौजूद अफसरों के पैरों तले जमीन खिसक गई. मामले को संज्ञान लेते एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने जांच के आदेश दे दिए हैं. उन्होंने बताया कि महिला का बयान लिए जा रहा है. जल्द ही जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

पीड़िता की सास ने क्या कहा?
गैंगरेप पीड़िता की सास ने कहा, ‘मैं कई दिनों से शिकायत कर रही हूं. मेरी बहू के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया था. 3 महीने का बच्चा पेट में था, मुंह बंद कर बहू के साथ दुष्कर्म किया गया जिससे वह बेहोश हो गई. महिला ने कहा इस प्लास्टिक के बैग में बच्चे का शव है.’

पीड़िता के पति ने दर्ज कराया केस
गैंगरेप की इस शर्मनाक घटना को लेकर बिशारतगंज के युवक ने थाने में केस दर्ज कराया है. शिकायतकर्ता ने कहा कि उसकी पत्नी के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने बलात्कार किया जिससे उसका गर्भपात हो गया. इस घटना को लेकर बिशारतगंज थाने में धारा 376d, 315 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

एसपी ने कहा- पहले हुआ था विवाद
वहीं इस घटना को लेकर बरेली के एसपी (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पीड़ित और आरोपी पक्ष के बीच घटना वाले दिन खेत में उड़द तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था. इस बात पर गांव में बैठक कर समझौता भी कर लिया गया था. इसका लिखित समझौतानामा भी मिला है. उन्होंने कहा, ‘अब घटना के बाद महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है. पीड़िता का बयान दर्ज किया जा रहा है. जांच में जो भी सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...