17.3 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराष्ट्रीयजरा संभलकर! कहीं 12 कारें भिड़ गईं, कहीं 22... दिल्‍ली से लखनऊ...

जरा संभलकर! कहीं 12 कारें भिड़ गईं, कहीं 22… दिल्‍ली से लखनऊ तक कोहरे का कोहराम

Published on

दिल्‍ली

दिल्‍ली से लेकर लखनऊ तक… उत्‍तर भारत के सोमवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। लखनऊ में तो विजिबिलिटी इतनी कम थी कि बमुश्किल कुछ मीटर दूर देखा जा सकता था। एक्‍सप्रेसवे हो या हाइवे, सड़कों पर गाड़‍ियां रेंगती रहीं। घने कोहरे के चलते कई जगह हादसे भी हुई। ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरिफेरल हाइवे आधा दर्जन वाहन आपस में भिड़ गए। कई लोग के चोटिल होने की सूचना है। नैशनल हाइवे 24 पर भी घने कोहरे की वजह से दिक्‍कत हो रही है। अंबाला-सहारनपुर हाइवे पर 22 गाड़‍ियों की आपस में टक्‍कर में 12 लोग घायल हो गए। आगरा-लखनऊ एक्‍सप्रेसवे पर एक बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों के मारे जाने की खबर है। पढ़ें, सोमवार को कोहरे के चलते कितना असर पड़ा।

कोहरे की वजह से कई जगह हादसों की खबरें
कोहरे के चलते हरियाणा के यमुना नगर में अंबाला-सहारनपुर हाइवे पर 22 गाड़‍ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में कम से कम 12 लोगों के घायल होने की सूचना है।
महाराष्‍ट्र के रायगढ़ में प्राइवेट बस और कंटेनर की टक्‍कर में एक की मौत हो गई। 10 लोग घायल हुए।
उत्तर प्रदेश: हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए।
हरियाणा: मेवात के नूंह में एक स्कूल बस और ट्रक के बीच टक्कर में कई बच्चों के घायल होने की सूचना है।

आज कोहरे की चादर में लिपटी है दिल्‍ली
सोमवार सुबह दिल्‍ली के लोग जगे तो बाहर अंधेरा छाया था। रविवार रात से ही आसमान में घना कोहरे की चादर थी। कई इलाकों में विजिबिलिटी खासी कम है। पालम एयरपोर्ट पर सुबह 6 बजे तक विजिबिलिटी 150-200 मीटर थी जो 7 बजे तक सुधरकर 350 मीटर तक आ गई।

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

एनटीपीसी के नए सीएमडी चयन की प्रक्रिया तेज, 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली/भोपाल। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक और सरकारी स्वामित्व वाली महारत्न कंपनी...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...