18.7 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्य'असम के होटल, रेस्टोरेंट्स और सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस बैन', सीएम हिमंता...

‘असम के होटल, रेस्टोरेंट्स और सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस बैन’, सीएम हिमंता बिस्वा का ऐलान

Published on

नई दिल्ली,

असम में बीफ पर बैन लगा दिया है. असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आज असम मंत्रिमंडल ने राज्य के होटलों, रेस्टोरेंट्स और सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने हाल ही में कहा था कि अगर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा उन्हें पत्र लिखकर मांग करें तो वह असम में बीफ पर प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं.

दरअसल, असम में कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन ने बीजेपी पर आरोप लगाया था कि उसने नगांव जिले के सामगुरी विधानसभा क्षेत्र में एक बीफ पार्टी आयोजित की थी, हुसैन का दावा था कि इस आयोजन का उद्देश्य मुस्लिम मतदाताओं को आकर्षित करना था, उन्होंने ये भी कहा कि उनके पास इस बात के सबूत हैं और वह इस मुद्दे पर चुनाव आयोग द्वारा पूछे गए किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं.

इस पर हिमंता ने कहा था कि वह हुसैन के बयान को लेकर बीफ पर अपने रुख के बारे में राज्य कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखेंगे. उन्होंने कहा कि मैं भूपेन बोरा को पत्र लिखूंगा और उनसे पूछूंगा कि क्या वह भी रकीबुल हुसैन की तरह बीफ पर प्रतिबंध लगाने की वकालत करते हैं, अगर हां, तो मुझे सूचित करें. मैं अगले विधानसभा सेशन में बीफ पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दूंगा. तब भाजपा, एजीपी, सीपीएम, कोई भी बीफ नहीं दे पाएगा और हिंदू, मुस्लिम और ईसाई सभी को बीफ खाना बंद कर देना चाहिए, और सभी समस्याएं हल हो जाएंगी.

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this