9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराष्ट्रीयसिर कलम, शव के टुकड़े कर वीडियो विदेश भेजा... दिल्ली में दो...

सिर कलम, शव के टुकड़े कर वीडियो विदेश भेजा… दिल्ली में दो आतंकियों की करतूत जान हिल जाएंगे

Published on

नई दिल्‍ली

गणतंत्र दिवस से करीब 13 दिन पहले दिल्‍ली में खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ। गुरुवार को दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने जिन दो संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा, उनकी करतूत जान दहल जाएंगे। दोनों ने किसी शख्स का सिर कलम किया। फिर शव के टुकड़े-टुकड़े कर डाले। पुलिस का दावा है कि आतंकियों ने हत्या से लेकर शव के टुकड़े करने तक का वीडियो बनाया। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने यह वीडियो एक ISI ऑपरेटिव समेत अपने विदेशी हैंडलर्स को भेजा। जघन्य अपराध का पता तब चला जब पुलिस ने भलस्वा डेयरी के पास से शव के टुकड़े बरामद किए। आतंकियों के मोबाइल से वीडियो भी मिला है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। एक ऑफिसर के अनुसार, मृतक के एक हाथ में त्रिशूल जैसा टैटू है, उसकी मदद से शिनाख्त की कोशिश जारी है। दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल को जहांगीरपुरी में आतंकियों के किराये वाले घर से दो हैंड ग्रेनेड्स भी मिले। दोनों के खिलाफ UAPA और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों संदिग्धों को अदालत के सामने पेश किया। उन्हें 14 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।

वीडियो दिखाया तो आतंकियों ने कबूल लिया गुनाह
दिल्‍ली पुलिस ने मुखबिरी के आधार पर सर्विलांस-बेस्‍ड ऑपरेशन चलाया था। उसी के दौरान, ये दोनों संदिग्‍ध पकड़ में आए। आरोपियों की पहचान नौशाद (56) और जगजीत सिंह उर्फ याकूब (29) के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के पास से तीन पिस्‍टल और 22 कार्ट्रिज बरामद की हैं। पुलिस ने उनके हैंडसेट्स से डेटा रिट्रीव किया और फिर वीडियो दिखाकर पूछताछ की। संदिग्‍धों ने कथित रूप से अपराध कबूल लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद किया। अभी तक सिर, पैर और हाथ बरामद किए गए हैं, धड़ का पता नहीं चला है। हत्‍या के सिलसिले में एक अलग FIR दर्ज की गई है।

मामले के प्रमुख किरदार कौन हैं?
– नौशाद (56), दिल्‍ली के जहांगीरपुरी का निवासी। आतंकवादी संगठन हरकत-उल-अंसार के सदस्‍य नौशान को हत्‍या के दो मामलों में उम्रकैद की सजा हुई थी। नौशाद ने एक्‍सप्‍लोजिव ऐक्‍ट में 10 साल जेल की सजा भी काटी है।
– जगजीत सिं‍ह उर्फ याकूब (29), उत्‍तराखंड के उधम सिंह नगर का निवासी। बंबीहा गैंग के सदस्‍य याकूब ने उत्‍तराखंड के एक मर्डर केस में परोल जंप किया। वह गैंगस्‍टर से आतंकी बने अर्शदीप डल्‍ला और सुक्‍खा का गुर्गा है।

अबतक की जांच में क्‍या पता चला?
-पुलिस को संदिग्‍धों के फोन से एक शख्‍स का सिर कलम करते हुए वीडियो मिला है। लाश के टुकड़े-टुकड़े करते हुए भी वीडियो बनाया।
-उनके घर में खून के निशान मिले हैं, फ्रिज पर भी।
-पूछताछ के बाद पुलिस ने उत्‍तर-पश्चिमी दिल्‍ली से शव के टुकड़े बरामद किए।
-शव डीकंपोज हो चुका है, शिनाख्‍त नहीं हो सकी। हत्‍या कम से कम 3-4 हफ्ते पहले हुई।
-मृतक के हाथ में त्रिशूल जैसा टैटू बना है जिसके सहारे शिनाख्‍त की कोशिश हो रही है।
-मोबाइल एनालिसिस बताता है कि संदिग्‍धों ने हत्‍या का वीडियो विदेशी हैंडलर्स को भेजा ताकि ‘अपनी उपयोगिता साबित कर सकें।’

फ्रिज ले जाते हुए पड़ोसियों ने देखा था…
फोरेंसिक अधिकारियों ने शनिवार को भलस्वा डेयरी स्थित श्रद्धानंद कॉलोनी में उनके किराये के घर को खंगाला। उन्हें फ्रिज और अन्य जगहों से इंसानी खून के अवशेष मिले हैं। इससे यह शक पुख्‍ता हुआ कि उन्होंने शव के टुकड़े फ्रिज में छिपाए। कुछ पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले आरोपियों को फ्रिज ले जाते हुए देखा था। पूछने पर बताया कि रिपेयर कराने ले जा रहे हैं। पुलिस दोनों से उनके हथियारों के सोर्स का पता लगा रही है। हैंडसेट्स की फोरेंसिक जांच भी हो रही है ताकि पता चल सके कि उन्‍होंने वीडियो किसे भेजा।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...