19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeखेलअश्विन के आगे हीरोगिरी दिखा रहे थे बेन डकेट, फिरकी पर ऐसा...

अश्विन के आगे हीरोगिरी दिखा रहे थे बेन डकेट, फिरकी पर ऐसा घुमाया कि दिन में तारे नजर आ गए

Published on

धर्मशाला

धर्मशाला टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड क्रिकेट टीम की हालत खराब हो चुकी है। भारत के खिलाफ 5वें टेस्ट मैच में बेन स्टोक्स ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की हालत बुरी तरह खराब हो गई थी और 218 रन के स्कोर पर घुटने टेक दिए। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 477 रन बनाए और इंग्लैंड पर 259 रनों की मजबूत बढ़त हासिल की।

अब बारी थी इंग्लैंड की दूसरी पारी की। दूसरी पारी में एक बार फिर बेन डकेट और जैक क्राउली बैटिंग करने उतरे। बेन डकेट अभी पांच गेंद ही खेले थे कि वह रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ हीरोगिरी दिखाने लगे। फिर क्या था, अश्विन ने भी अपनी फिरकी का ऐसा जादू चलाया कि बेन डकेट क्लीन बोल्ड हो गए। इस तरह इंग्लैंड ने सिर्फ 2 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया।

पहली पारी में भी अश्विन ने लिए थे 4 विकेट
टीम इंडिया के लिए अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे अश्विन ने पहली पारी में भी 4 विकेट हासिल किए थे। उनकी इस दमदार गेंदबाजी के कारण ही इंग्लैंड की टीम सस्ते में सिमट गई थी। वहीं खेल के तीसरे दिन अब अश्विन ने जिस तरह की शुरुआत की है उससे एक बार फिर इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ गई है।

कुलदीप यादव ने खोला था पंजा
अश्विन के अलावा गेंदबाजी में टीम इंडिया के लिए कुलदीप यादव ने भी कमाल किया था। कुलदीप ने टीम इंडिया के लिए पहली पारी में पंजा खोलते हुए इंग्लैंड के 5 बल्लेबाजों को आउट किया। सिर्फ गेंदबाजी में ही नहीं, कुलदीप ने बल्लेबाजी में भी कमाल का दिखाया। निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए कुलदीप ने 69 गेंद का सामना करते हुए 30 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। कुलदीप की इस दमदार 30 रनों के बदौलत ही भारतीय टीम 477 रन के स्कोर तक पहुंच पाई।

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...