8.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'बंगाल, असम, त्रिपुरा बांग्लादेश का हिस्सा'... यूनुस के इस्लामिस्ट मंत्री ने शेयर...

‘बंगाल, असम, त्रिपुरा बांग्लादेश का हिस्सा’… यूनुस के इस्लामिस्ट मंत्री ने शेयर किया विवादित नक्शा, बाद में किया डिलीट

Published on

ढाका:

मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के ‘सलाहकार’ के रूप में काम करने वाले महफूज आलम ने विजय दिवस के अवसर पर भारत पर कब्जा करने की धमकी दी है। विजय दिवस 16 दिसंबर को 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में पाकिस्तानी सेना पर बांग्लादेशी सेना की जीत के तौर पर मनाया जाता है। सोमवार (16 दिसंबर) को फेसबुक पर पोस्ट करके कट्टर इस्लामिस्ट महफूज आलम ने सबसे पहले पूर्वोत्तर भारत और उत्तरी भारत में रहने वाले लोगों के बीच संस्कृति के आधार पर असंतोष पैदा करने की कोशिश की। बाद में उसने विवादित नक्शा जारी किया, जिसमें पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और असम को बांग्लादेश का हिस्सा दिखाया गया था। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद उसने पोस्ट को डिलीट कर दिया।

पूर्वोत्तर भारत को भड़काने की कोशिश की
महफूज आलम ने अपने पोस्ट में लिखा कि पूर्वोत्तर भारत और बांग्लादेश में लोगों की संस्कृति धर्म से इतर ‘एक जैसी’ है। फिर उसने दावा किया कि पूर्वी पाकिस्तान का निर्माण ऊंची जातियों और ‘हिंदू कट्टरपंथियों’ के ‘बंगाल विरोधी रवैये’ के कारण हुआ। महफूज आलम ने दावा किया, “भारत ने एक नियंत्रण और यहूदी बस्ती कार्यक्रम अपनाया है…भारत से सच्ची आजादी सुनिश्चित करने के लिए, हमें 1975 और 2024 को दोहराना होगा।”

1975 और 2024 क्या है?
बता दें कि बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान और उनके परिवार के 18 सदस्यों की 1975 में हत्या कर दी गई थी, जबकि उनकी बेटी शेख हसीना को 2024 में अलोकतांत्रिक तरीके से प्रधानमंत्री पद से हटा दिया गया। उसने भारत को तोड़ने की नीयत से कहा, “दोनों घटनाओं के बीच 50 साल का अंतर है। लेकिन कुछ भी नहीं बदला। हम भूगोल और व्यवस्था में फंस गए हैं। हमें अब एक नए भूगोल और व्यवस्था की आवश्यकता होगी।”

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...