15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के लोगों के साथ धोखा... केजरीवाल की गिरफ्तारी पर पत्नी सुनीता...

दिल्ली के लोगों के साथ धोखा… केजरीवाल की गिरफ्तारी पर पत्नी सुनीता का केंद्र सरकार पर फूटा गुस्सा

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गुरुवार रात करीब 9 बजे गिरफ्तार कर लिया। सीएम की गिरफ्तारी के एक दिन बाद अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख की गिरफ्तारी दिल्ली के लोगों के साथ धोखा है। है। सुनीता केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट लिखा कि आपके तीन बार चुने गए मुख्यमंत्री को मोदी जी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ्तार करवाया। सभी को कुचलने में लगे हैं। यह दिल्ली के लोगों के साथ धोखा है। आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहे हैं। अंदर (जेल) रहें या बाहर, उनका जीवन देश के लिए समर्पित है। जनता जनार्दन है, सब जानती है। जय हिन्द।

आप के कई विधायक सीएम के परिवार से मिलने पहुंचे
बता दें कि सीएम केजरीवाल के परिवार से मिलने के लिए घर के बाहर आप के विधायक और नेता पहुंच रहे हैं। परिवार से मिलने पहुंचे ‘आप’ दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय के मुताबिक पुलिस ने उनको काफी देर तक सीएम आवास के बाहर रोक कर रखा और इंतजार करने के लिए कहा।पार्टी के सभी विधायक और पार्षद भी शुक्रवार शाम को सीएम के घर पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात की। सभी विधायक और पार्षद पैदल मार्च करते हुए उनके घर पहुंचे। इस दौरान दिल्ली और पंजाब विधानसभा के स्पीकर भी मौजूद रहे। इससे पहले पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की।

इस दौरान आप नेता और दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि हम अरविंद केजरीवाल के परिवार से मिलने आए हैं लेकिन पुलिस और प्रशासन हमें अंदर नहीं जाने दे रहा है। इस तरह लोकतंत्र की हत्या नहीं की जा सकती और हमें अपनी आवाज उठाने से रोका नहीं जा सकता। दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल के साथ है।

26 मार्च को पीएम आवास का करेंगे घेराव
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आप जगह- जगह पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि इस साल होली का कार्यक्रम नहीं होगा।25 मार्च को हम लोगों के पास जाएंगे और उन्हें बताएंगे कि देश में क्या हो रहा है।26 मार्च को पूरी दिल्ली में पीएम आवास का घेराव करेंगे और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन करेंगे।

Latest articles

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...

स्लॉटर हाउस मामले में कांग्रेस का बड़ा आरोप, महापौर और एमआईसी सदस्यों पर एफआईआर की मांग

भोपाल। पिछले साल राजधानी के एक स्लॉटर हाउस से पकड़े गए 24 टन गोमांस...

13 दिन बाद ताऊ के खेत में मिला शव, भाई-भाभी पर हत्या का शक

भोपाल। राजधानी के गुनगा थाना क्षेत्र में पिछले 13 दिनों से लापता एक कारोबारी...

भोपाल में पुलिस ने बदला एक्सीडेंट करने वाला ट्रैक्टर! बीमा बचाने के लिए खेल का आरोप

भोपाल। राजधानी के परवलिया सड़क थाने में पुलिस की कार्यप्रणाली गंभीर सवालों के घेरे...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...