33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यलुटेरी दुल्हन से जरा बच के! हरियाणा से यूपी तक मचायी लूट,...

लुटेरी दुल्हन से जरा बच के! हरियाणा से यूपी तक मचायी लूट, फर्जी रिश्तेदारों के साथ 8 गिरफ्तार

Published on

गाजीपुर

फर्जी ढंग से शादी रचाकर वर पक्ष को लूटने वाले गैंग को सदस्यों को करीमुद्दीनपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो स्थानों से पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों में पांच महिला, तीन पुरुष सहित कुल आठ आरोपी शामिल है। पकड़े गए आरोपियों को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।

इस संबंध में करीमुद्दीनपुर पुलिस ने बताया कि फर्जी ढंग से शादी रचा कर वर पक्ष को लूटने वाले गैंग को थाना क्षेत्र के बथोर और मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के परसा गांव से गिरफ्तार किया गया है। लड़की से शादी करने के लिए मैनपुरी जिले के थाना दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम ईश्वरपुर के रहने वाले रूपेश शाक्य और उसके रिश्तेदारों को गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र में इस गैंग की ओर से बुलाया गया।

जहां इस गैंग की ओर से दुल्हन (लड़की) को राजभर बताते हुए फर्जी आधार कार्ड देकर दुल्हा रूपेश से तीस नवंबर को शादी की गई। इसके बदले में फर्जी ढंग से शादी रचाने वाले लुटेरी दुल्हन गैंग ने वर पक्ष से एक लाख रुपए नगद सहित सोने के मंगलसूत्र लिए। इन्होंने शादी के लिए कपड़े भी वर पक्ष से ख़रीदवाये। शादी रचाने के बाद रुपेश शाक्य अपने रिश्तेदारों के साथ लड़की (दुल्हन) को लेकर जब मैनपुरी जाने के लिए मुहम्मदाबाद रेलवे स्टेशन गए। तब गैंग के लोगों ने इसपर कहा कि लड़की को ट्रेन से नहीं बस से वह ले जाए। इसके बाद वह लड़की सहित मुहम्मदाबाद बस अड्डा आए। जहां आते ही गैंग लड़की को लेकर फरार हो गया।

लड़की के फरार हो जाने के बाद वर पक्ष ने इसकी सूचना 112 डायल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें मुहम्मदाबाद थाने ले गई। जहां पूछताछ के दौरान पता चला कि मामला करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र का है। जिस पर पुलिस ने उन्हें करीमुद्दीनपुर थाने भेज दिया। करीमुद्दीनपुर थाना पहुंचने के बाद पीड़ित पक्ष ने करीमुद्दीनपुर थाना में इस घटना के संबंध में तहरीर दी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फर्जी शादी में लिप्त दुल्हन कुमारी कुसुम को ऊचांडीह (खिजिरपुर) थाना करीमुद्दीनपुर से पकड़ा। लड़की के पिता कृष्णकान्त राम, फर्जी भाई करन कुमार भीम राम,फर्जी बहन रंजना, सोनी उर्फ नजमुनीशा, गीतादेवी, फर्जी चाची इंदू देवी को थाना क्षेत्र के ग्राम बथोर और मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम परसा से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया गया कि यह गैंग काफी दिनों से इसी कार्य में लिप्त है। गैंग का सरगना हरिश्चंद्र यादव उर्फ सोनी है। गैंग की ओर से शादी करने का झांसा देकर हरियाणा, राजस्थान, जयपुर, उत्तर प्रदेश आदि जगहों के लोगों को लूट गया है। इनके पास से कुल 7 एंड्राइड फोन और दो कीपैड फोन बरामद किया गया। सभी का संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...