3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारतीय सैनिकों के पहले दल ने मालदीव छोड़ा, चीन के गुलाम मुइज्जू...

भारतीय सैनिकों के पहले दल ने मालदीव छोड़ा, चीन के गुलाम मुइज्जू की पहली जीत? अब क्या होगा

Published on

माले:

मालदीव के अड्डू में तैनात भारतीय सैनिकों का पहला दल भारत वापस रवाना हो गया है। इन सैनिकों ने भारत से आए असैन्य कर्मियों को हेलीकॉप्टर संचालन भी सौंप दिया है। मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स (एमएनडीएफ) के एक मीडिया अधिकारी ने अधधू को बताया कि जो भारतीय सैनिक अड्डू में तैनात थे, वे अब भारत वापस चले गए हैं। इसे मालदीव की सरकार चीन प्रेमी राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की जीत के तौर पर प्रचारित कर रही है। उन्होंने मालदीव का राष्ट्रपति चुनाव ही इंडिया आउट कैंपेन के सहारे जीता था। मुइज्जू राष्ट्रपति बनने के बाद से ही भारतीय सैनिकों की वापसी को लेकर आक्रामक थे। हालांकि, दोनों देशों के बीच कई दौर की वार्ता के बाद सैनिकों की जगह असैन्य कर्मिकों की तैनाती पर सहमति बनी थी।

असैन्य कर्मियों ने लिया भारतीय प्लेटफॉर्म का चार्ज
भारतीय असैन्य कर्मियों का पहला दल 26 फरवरी को अड्डू में हेलीकॉप्टर का संचालन करने के लिए पहुंचा था। उन्होंने भारतीय सैनिकों से हेलीकॉप्टर के संचालन का पूरा चार्ज भी ले लिया है। इन असैन्य कर्मियों के पहले दल में 26 लोग शामिल थे। भारत का कहना है कि “सक्षम तकनीकी कर्मचारी” मालदीव में उसके विमान और हेलीकॉप्टर का संचालन करेंगे। इस मामले के बारे में पूछे जाने पर, मालदीव सरकार ने कहा था कि वे यह सुनिश्चित करेंगे कि कर्मियों में केवल नागरिक शामिल हों, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि इसे कैसे रोका जाएगा। भारत या मालदीव की किसी भी सरकारी एजेंसी ने अब तक नागरिक दल के सदस्यों की तस्वीरें या नाम जारी नहीं किए हैं।

भारत ने मालदीव में नया हेलीकॉप्टर भी भेजा
भारत ने मालदीव में एक नया हेलीकॉप्टर भी भेजा और मरम्मत के लिए अड्डू में तैनात पुराने हेलीकॉप्टर को वापस बुलाया है। नए हेलीकॉप्टर को ले जाने वाला जहाज 29 फरवरी को अड्डू पहुंचा था। भारत ने मालदीव को उपहार के तौर पर दो हेलीकॉप्टर, एक डॉर्नियर विमान और एक ऑफशोर पेट्रोलिंग वेसल दिया है। इन जहाजों का संचालन भारतीय सैनिकों के पास था। लेकिन, मुइज्जू ने इसे मालदीव की संप्रभुता से जोड़ा और भारतीय सैनिकों के खिलाफ व्यापक मुहिम चलाई। मुइज्जू ने बताया था कि मालदीव में कुल 89 भारतीय सैन्यकर्मी हैं। मुइज्जू ने भारतीय सैन्यकर्मियों के पहले समूह को मालदीव छोड़ने के लिए 10 मार्च तक का समय दिया था और कहा था कि 10 मई तक सभी सैनिकों को बदल दिया जाएगा।

भारतीय सैनिकों की वापसी मुइज्जू की जीत नहीं
विदेश नीति के विशेषज्ञों का कहना है कि भारतीय सैन्य कर्मियों की मालदीव से वापसी मोहम्मद मुइज्जू की जीत नहीं है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि भारत अपने सभी प्लेटफॉर्म का ऑपरेशन जारी रखे हुए है और उनका ऑपरेशन भारतीय असैन्य कर्मियों के हाथों में होगा। इससे मालदीव में चीन की पहुंच को काफी हद तक रोका जा सकेगा। अगर चीन गुपचुप तरीके से भी मालदीव में सैन्य उपस्थिति बढ़ाने का प्रयास करता है तो उसे भारतीय असैन्य कर्मियों के जरिए नोटिस में लिया जा सकेगा। भारतीय असैन्य कर्मी मालदीव के लोगों की मदद करते रहेंगे, क्योंकि ये हेलीकॉप्टर और विमान वहां के लोगों के लिए एक लाइफ लाइन की तरह काम करते हैं। इन हेलीकॉप्टरों के जरिए मालदीव के सैकड़ों नागरिकों की जान बचाई गई है। वहीं डॉर्नियर और पेट्रोल वेसल ने मालदीव की सेना को अपने जलक्षेत्र की निगरानी में सहायता की है।

भारतीय सैनिकों की वापसी के बाद अब क्या होगा
मालदीव में भारतीय प्लेटफॉर्म का ऑपरेशन अब असैन्य कर्मियों के हाथों में होगा। ये असैन्य कर्मी पहले की तरह ही मालदीव में सहायता सेवाओं को जारी रखेंगे। अब मुइज्जू के पास अपने नागरिकों को भड़काने का कोई साधन नहीं होगा कि उनकी जमीन पर किसी दूसरे देश के सैनिक मौजूद हैं। इसके बावजूद अगर मुइज्जू भारतीय असैन्य कर्मिकों को परेशान करते हैं तो भारत भी उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र होगा।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...