12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeराज्यअब राजस्थान में रेवड़ी : बीजेपी सरकार का फ्री बिजली पर...

अब राजस्थान में रेवड़ी : बीजेपी सरकार का फ्री बिजली पर जनता को बड़ा तोहफा

Published on

जयपुर

बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य निशुल्क बिजली योजना के लाभार्थी परिवारों को और अधिक लाभ पहुंचाना है। साथ ही वित्तीय भार पर नियंत्रण रखना भी है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए केंद्र सरकार की ओर से लागू की गई पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेवरेज कर मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना के लाभान्वित परिवारों को चरणबद्ध रूप से निशुल्क सोलर प्लांट्स लगाते हुए 100 यूनिट से बढ़ाते हुए 150 यूनिट बिजली प्रति माह मुफ्त देने की घोषणा की गई है। यह घोषणा प्रदेश के लाखों परिवारों को सीधे लाभ पहुंचाने वाली है।

बिजली का उत्पादन बढ़ाने के लिए स्थापित होंगे नए संयंत्र
बजट पेश करते हुए डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हमने प्रथम वर्ष में ही नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सरकार ने जनता के विश्वास को सही प्रमाणित किया है। राज्य सरकार 6400 मेगावाट से अधिक अतिरिक्त उत्पादन करेगी। आगामी वर्ष 5700 मेगावाट ऊर्जा उत्पादन के कार्य हाथ में लिए जान भी प्रस्तावित है। साथ ही प्रदेश वासियों को बिजली की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए रबी 2025 के लिए विद्युत वितरण के पीक सप्लाई में वृद्धि कर 20700 मेगावाट बिजली सप्लाई की जानी प्रस्तावित किया गया।

5 लाख नए घरेलू कनेक्शन देगी सरकार
ऊर्जा के क्षेत्र में दीया कुमारी ने कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि आगामी एक वर्ष में सरकार 50,000 नए कृषि बिजली कनेक्शन जारी करेंगी। साथ ही 5 लाख घरेलू बिजली कनेक्शन भी जारी करेगी। इसके साथ ही अधिक दर पर अन्य राज्यों के साथ बैंकिंग करने की व्यवस्था को समाप्त किए जाने का ऐलान किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की तारीफ करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि हमारे प्रदेश को अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में और आगे ले जाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विश्वास के विशेष प्रयासों से निजी क्षेत्र के माध्यम से आगामी वर्ष 10 गीगावॉट ऊर्जा का उत्पादन किया जाएगा। साथ ही 10 गीगावॉट के ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना का कार्य हाथ में लिया जाएगा। आगामी वर्ष 765 केवी के एक, 400 केवी के पांच, 220 केवी के 13, 132 केवी के 28 और 33.11 केवी के 133 जीएसएस के निर्माण और विद्युत लाइनों के विस्तार संबंधी कार्य किए जाएंगे।

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

राजस्थान आवासन मंडल की 255वीं बैठक: आमजन के लिए किफायती आवास और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व तथा नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर...

चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान ने 335 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के 'मिशन रोजगार' के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को...