6.9 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeभोपालशिवराज सरकार में 'शेर' थे भूपेंद्र सिंह, अब इनके लोगों पर पुलिस...

शिवराज सरकार में ‘शेर’ थे भूपेंद्र सिंह, अब इनके लोगों पर पुलिस रख रही नजर? डेप्युटी सीएम के सामने किया खुलासा

Published on

सागर

मप्र के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के सामने पूर्व गृह मंत्री और खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने भरी मीटिंग में सागर पुलिस पर आरोप लगा दिया है। सिंह ने शिकायत करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड(सीडीआर) निकालकर दबाव बना रही है। डेप्युटी सीएम बोले यह गंभीर मामला है, इसकी जांच कराएंगे। इसी दौरान एसपी विकास शाहवाल ने कहा कि यह हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं है तो भूपेंद्र सिंह ने तत्काल कहा कि सफाई नहीं चाहिए है, मैं गृहमंत्री रहा हूं, मुझे सब पता है।

डेप्युटी सीएम हैं सागर के प्रभारी
डेप्युटी सीएम और सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल सागर पहुंचे थे। खुरई से विधायक और पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने मीटिंग के दौरान सागर पुलिस और अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने शुक्ल से कहा कि स्थानीय पुलिस अधिकारी एसपी और आईजी की अनुमति के बगैर कुछ लोगों के फोन नंबर, मोबाइल का सीडीआर निकाल रहे हैं। इनका मिसयूज किया जा रहा है। उनकी बात सुनने के बाद उपमुख्यमंत्री बोले यह गंभीर मामला है, इसकी जांच करा लेते हैं।

भूपेंद्र सिंह ने कहा: पांच महीने से सामने आ रहे मामले
शिवराज सरकार में गृह, परिवहन एवं नगरीय प्रशासन मंत्री रहे खुरई से विधायक भूपेंद्र सिंह ने पहली दफा जिला योजना समिति की बैठक में खुलकर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि एसपी-आईजी की अनुमति के बगैर कुछ स्थानीय पुलिस अधिकारी कुछ लोगों के मोबाइल की सीडीआर निकाल रहे हैं। ऐसे मामले 5 महीने से सामने आ रहे हैं। स्थानीय पुलिस ने कुछ लोगों को धमकियां देकर बताया है कि आपने कुछ लोगों से फोन पर इस तरह की बातें की हैं। जिनके साथ ऐसा हुआ है, उन लोगों ने मुझे आकर बताया है।

गृहमंत्री रहा हूं, सफाई नहीं चाहिए
बैठक के दौरान विधायक भूपेंद्र सिंह के आरोप पर सामने बैठे सागर एसपी विकास शाहवाल ने कहा कि यह हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं है तो सिंह ने कहा कि सफाई नहीं चाहिए है, गृहमंत्री रहा हूं मुझे सब पता है। आप तो यह बताइए कि ऐसा किसकी परमिशन से हो रहा है और क्यों हो रहा है? हालांकि डेप्युटी सीएम ने इस मामले में जांच कराने की बात कही। बात में एसपी ने मीडिया को बताया कि यदि कोई अधिकारी गड़बड़ कर रहे हैं तो इसकी जांच करवा लेंगे।

शिवराज सरकार में पावरफुल थे भूपेंद्र सिंह
शिवराज सरकार के दौरान भूपेंद्र सिंह तूती बोलती थी। वह गृह मंत्री से लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री तक रहे हैं। इसके साथ ही अन्य जिम्मेदारियां भी इन्हें मिलती थी। सरकार में इनकी अलग हनक होती थी। मोहन सरकार के बनने के बाद इन्हें कैबिनेट में जगह नहीं मिली। साथ ही पूछ परख भी कम हो गई है। इसके बाद से वह कथित रूप से नाराज हैं।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...