10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन को लेकर भूटान के इस कदम ने बढ़ाई भारत की टेंशन

चीन को लेकर भूटान के इस कदम ने बढ़ाई भारत की टेंशन

Published on

नई दिल्ली,

भूटान भारत के लिए बेहद अहम देश है. कहा जाता है कि दक्षिण एशिया में भूटान और भारत का जैसा संबंध है, वैसा किसी के साथ नहीं है. भूटान का चीन के साथ अब तक राजनयिक संबंध नहीं है. लेकिन चीन भूटान को भी अपने प्रभाव में लेने की कोशिश लगातार कर रहा है. ऐसे में भारत भूटान के मामले में काफी सतर्क और संवेदनशील रहता है.

पिछले हफ्ते भारत के विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने भूटान का दौरा किया. इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर बात हुई. उनकी यह यात्रा चर्चा में इसलिए है क्योंकि ठीक एक हफ्ते पहले चीन और भूटान ने एक बैठक में अपनी सीमा वार्ता को आगे बढ़ाने का फैसला किया था. जाहिर है कि चीन और भूटान के बीच सीमा वार्ता को लेकर भारत भी चौकन्ना हो गया है.

भूटान और चीन के बीच की सीमा वार्ता को लेकर भारत सतर्क
डोकलाम के पास भारत, चीन, भूटान तीनों देशों की सीमाएं मिलती हैं. उस ट्राई-जंक्शन को लेकर देशों के बीच विवाद चलता आ रहा है. भूटान और चीन के बीच सीमा वार्ता में डोकलाम पर बातचीत शामिल है इसलिए भारत के लिए यह अहम है.

भूटान का यह क्षेत्र भारत के सिलीगुड़ी कॉरिडोर जिसे चिकन नेक भी कहा जाता है, के पास है. चीन भूटान के इस क्षेत्र पर दावा करता है और इसे हथियाना चाहता है. बदले में वह भूटान को एक दूसरा विवादित क्षेत्र देने को तैयार है. लेकिन अगर भूटान चीन को ये हिस्सा दे देता है तो चीनी चिकन नेक के बेहद करीब आ जाएंगे. भारत के लिए यह बड़ा सिरदर्द बन जाएगा क्योंकि इससे भारत से पूर्वोत्तर राज्यों की कनेक्टिविटी के लिए खतरा पैदा हो जाएगी.

भूटान और चीन 400 किलोमीटर से अधिक लंबी सीमा साझा करते हैं. इसमें कई इलाकों को लेकर दोनों के बीच विवाद चलता आ रहा है. सीमा विवाद सुलझाने के लिए दोनों देश 1984 से बीसियों दौर की वार्ता कर चुके हैं.

डोकलाम तीनों देशों के लिए अहम
2017 में भारत-चीन के सैनिकों के बीच डोकलाम इलाके में ही करीब दो महीनों तक गतिरोध का माहौल था. चीन ने डोकलाम के विवादित इलाके में सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया था जिसे भारतीय सेना ने रोक दिया. इसके बाद दो महीनों तक दोनों सेनाओं के बीच तनाव चरम पर रहा. हालांकि, अगस्त 2017 में गतिरोध को खत्म कर दिया गया.

चीन भूटान पर दबाव बनाने की कोशिश करता रहता है. कुछ साल पहले उसने भूटान के सकतेंग अभयारण्य पर अपना दावा कर दिया था. इस अभ्यारण्य की सीमा भारत के अरुणाचल प्रदेश से मिलती है जो चीन के संदर्भ में बेहद अहम है. चीन अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों पर अपना दावा करता है. हाल ही में, 9 दिसंबर को, अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच एक झड़प हुई थी. सकतेंग अभयारण्य तवांग जिले की सीमा में है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...