15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबाइडन हथियार दे रहे और ट्रंप युद्ध विराम की अपील कर रहे,...

बाइडन हथियार दे रहे और ट्रंप युद्ध विराम की अपील कर रहे, यूक्रेन के साथ ये क्या कर रहा अमेरिका?

Published on

वाशिंगटन

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को यूक्रेन में तत्काल युद्ध विराम का आह्वान किया। ट्रंप ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में फ्रांसीसी और यूक्रेन के नेताओं के साथ सप्ताहांत की बैठक के बाद संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा तथा सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि कीव 1,000 दिनों से अधिक समय से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए ”एक समझौता करना चाहेगा।” वहीं, अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन ने पद छोड़ते समय भी यूक्रेन को 1 बिलियन डॉलर के हथियारों की पैकेज को मंजूरी दी है।

रूस बोला- हम बातचीत को तैयार
रूसी राष्ट्रपति भवन ‘क्रेमलिन’ ने कहा कि वह बातचीत के लिए तैयार है, जबकि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि किसी भी समझौते से स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त होना चाहिए। अपने ‘ट्रुथ सोशल’ मंच पर एक पोस्ट में ट्रंप ने दावा किया कि रूस और यूक्रेन दोनों ने एक ऐसे युद्ध में सैकड़ों हजारों सैनिकों को खो दिया है जो ”कभी शुरू ही नहीं होना चाहिए था”। उन्होंने कहा, ”तत्काल युद्ध विराम होना चाहिए और बातचीत शुरू होनी चाहिए। बहुत से लोगों को बेवजह अपनी जान गंवानी पड़ रही है, बहुत से परिवार बर्बाद हो रहे हैं।”

जेलेंस्की से मिलने के बाद बोले ट्रंप
उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से युद्ध को समाप्त करने के लिए कार्रवाई करने का आह्वान किया। ट्रंप की यह टिप्पणी शनिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और उनके फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों के साथ बैठक के बाद आई। जेलेंस्की ने बैठक को ”रचनात्मक” बताया। जेलेंस्की ने पत्रकारों से कहा कि कोई भी शांति समझौता यूक्रेन के लोगों के लिए “न्यायसंगत” होना चाहिए।

यूक्रेन को कितना नुकसान
उन्होंने कहा, ”जब हम रूस के साथ प्रभावी शांति की बात करते हैं, तो हमें सबसे पहले प्रभावी शांति गारंटी के बारे में बात करनी चाहिए। यूक्रेन के लोग शांति चाहते हैं।” उन्होंने रविवार को दावा किया कि 24 फरवरी, 2022 को रूस के चौतरफा आक्रमण के बाद से यूक्रेन ने अब तक 43,000 सैनिकों को खो दिया है जबकि 370,000 अन्य घायल हुए हैं।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...