9.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यनमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर बड़ा हादसा, करंट लगने से 6...

नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर बड़ा हादसा, करंट लगने से 6 पुलिसकर्मी समेत 16 लोगों की मौत

Published on

देहरादून,

उत्तराखंड के चमोली जिले में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर बड़ा हादसा हो गया. यहां करंट लगने से दो दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलस गए हैं. सभी को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूत्रों के मुताबिक इस हादसे की चपेट में आने से अबतक 16 लोगों की मौत हो गई है. ऐसी आशंका है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है. सूत्रों का कहना है कि इस हादसे में छह पुलिस कर्मियों की भी जान चली गई है. जानकारी के मुताबिक इस हादसे की चपेट में आने से 20 से ज्यादा लोग भी बुरी तरह झुलस गए हैं. इनमें दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें श्रीनगर के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. वहीं प्रशासन ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है.

इसलिए पुलिसकर्मी हो गए हादसे का शिकार
बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात को भी सीवर प्लांट के चौकीदार की भी करंट लगने से मौत हो गई थी. मृतक का व्यक्तिगत पंचनामा करने के लिए पुलिस और स्थानीय लोग के साथ सीवर प्लांट के पास पहुंची थी, तभी अचानक फिर से प्लांट में करंट दौड़ गया, जिससे यह हादसा हो गया.​

सीएम ने दिए न्यायिक जांच के आदेश
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली घटना पर दुख जताते हुए न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं. सीएम ने कहा,’यह एक दुखद घटना है. जिला प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है. घायलों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है. हेलीकॉप्टर के जरिए एम्स ऋषिकेश में शिफ्ट किया जा रहा है. इसके अलावा मजिस्ट्रियल जांच कराने के निर्देश भी दे दिए गए हैं.

ट्रांसफॉर्मर फटने से हो गया हादसा
एसपी चमोली परमेंद्र डोभाल ने बताया कि चमोली जिले में अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफॉर्मर फटने से कई लोगों की मौत हो गई और जब कई बुरी तरह घायल हो गए हैं. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल में बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई है. इसके अलावा अस्पताल और घटना स्थल पर आलाधिकारियों का तांता लग गया है.

रेलिंग में दौड़ा करंट और झुलस गए लोग
उत्तराखंड के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वी मुरुगेसन का कहना है कि एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर और पांच होम गार्ड समेत करीब 15 लोगों की मौत हो गई है. इस मामले की जांच जारी है. प्रथम दृष्टया पता चला है कि रेलिंग पर करंट फैल जाने से वहां मौजूद चपेट में आ गए.”

ऊर्जा निगम पर लापरवाही का लग रहा आरोप
वहीं इस हादसे को लेकर गुस्साए लोग ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं. वे निगम के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इधर हादसे के जानकारी होते ही प्रोजेक्ट का काम रोक दिया गया है. फिलहाल बचाव और राहत के लिए टीमें मौके पर पहुंच गई हैं.

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...