3.6 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यलद्दाख में बड़ा हादसा, खाई में गिरा आर्मी का ट्रक, 9 सैनिकों...

लद्दाख में बड़ा हादसा, खाई में गिरा आर्मी का ट्रक, 9 सैनिकों की गई जान

Published on

लद्दाख

लद्दाख में बड़ा हादसा हुआ है। क्यारी शहर से 7 किमी दूर एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के 9 जवान वीरगति को प्राप्‍त हुए हैं। उनका वाहन खाई में गिर गया। घटना में कई अन्य घायल हैं। सैनिक कारू गैरीसन से लेह के पास क्यारी की ओर बढ़ रहे थे। दुर्घटना में कई सैनिकों को चोटें भी आई हैं। वीरगति को प्राप्‍त करने वालों में एक जेसीओ (जून‍ियर कमीशंड ऑफ‍िसर) और बाकी 8 जवान हैं। रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, यह दुर्घटना शाम को करीब साढ़े छह बजे घटी। उन्‍होंने बताया कि सैन्‍य टुकड़ी कारू गैरीसन से लेह के नजदीक क्‍यारी की ओर बढ़ रही थी।

J-K: पुंछ में सेना की गाड़ी में लगी थी आग
इससे पहले अप्रैल 2023 में पुंछ-जम्मू नेशनल हाइवे पर सेना की गाड़ी में भीषण आग लग गई थी. हादसे में 5 जवानों की जान चली गई थी. सेना की तरफ से बताया गया था कि राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ के बीच हाइवे से गुजर रहे सेना के एक वाहन पर अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी की. आतंकवादियों ने ग्रेनेड का भी इस्तेमाल किया, जिससे वाहन में आग लग गई. भारी बारिश और कम दृश्यता का फायदा उठाते हुए ये आतंकी हमला हुआ था.

सिक्किम में खाई में गिरा था सेना का ट्रक
दिसंबर 2022 में सिक्किम में एक बस गहरी खाई में गिर गई थी, जिससे 16 आर्मी के जवानों की मौत हो गई थी. ये हादसा उत्तरी सिक्किम के लाचेन से 15 किमी दूर जेमा इलाके में हुआ. सेना के तीन वाहन सुबह जवानों को लेकर जा रहे थे. ये काफिला चटन से थंगू की ओर जा रहा था. जेमा के रास्ते में एक वाहन का चालक अचानक मोड़ पर खड़ी ढलान की वजह से संतुलन खो बैठा और वाहन नीचे खाई में जा गिरा था. बताते हैं कि 4 घायल जवानों को रेस्क्यू कर निकाला गया. जबकि तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया.

 

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...