22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभोपालशिवपुरी में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी नाव डैम में पलटी, सात...

शिवपुरी में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी नाव डैम में पलटी, सात लोग डूबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Published on

शिवपुरी:

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के माता टीला डैम में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई। इसमें तीन महिलाओं और चार बच्चों समेत कुल सात लोग लापता हैं। आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य जारी है। रात होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं।

नाव में सवार थे 15 लोग
शुरुआती जानकारी के अनुसार, रजावन गांव के 15 लोग मंगलवार शाम करीब 5 बजे नाव से डैम के बीच बने टापू पर स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे। रास्ते में नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई। नाव में सवार कई लोग डूबने लगे। स्थानीय ग्रामीणों ने आठ लोगों को बचा लिया। जबकि तीन महिलाओं और चार बच्चों का अब तक कोई पता नहीं चला है। इन्हें बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है।

पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए गोताखोरों डैम में उतर गए हैं। इसके साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए घटना स्थल पर पहुंच गई है।

राहत और बचाव कार्य जारी
मामले की जानकारी देते हुए शिवपुरी एसपी ने बताया कि बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। लापता लोगों को खोजने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, नाविक ने बताया कि सबसे पहले नाव पर सवार एक महिला ने पानी भरते देखा। थोड़ी देर बाद पूरी नाव में पानी भर गए। जिस कारण से नाव डूबने लगी। इसी दौरान चीख पुकार मची जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और प्रशासन को हादसे की जानकारी दी।

डूबने वालों की लिस्ट आई सामने
माताटीला डैम में डूबने वाले महिला और बच्चों के नाम सामने आए हैं। शारदा, कुमकुम, लीला, लज्जाराम लोधी, कान्हा, राम देवी और शिवा का अभी कोई पता नहीं चला है। डूबने वाले महिला और बच्चे सभी रजावन गांव के रहने वाले हैं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...