13.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसऊदी अरब में विदेशियों पर बड़ी कार्रवाई, 10,000 को भेजा वापस, 21...

सऊदी अरब में विदेशियों पर बड़ी कार्रवाई, 10,000 को भेजा वापस, 21 हजार से ज्यादा गिरफ्तार

Published on

रियाद

सऊदी अरब ने प्रवासियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। सऊदी की एजेंसियों ने एक हफ्ते में 10,000 से ज्यादा विदेशी लोगों को देश से निकाला है। ये कार्रवाई रेजीडेंसी, लेबर और बॉर्डर नियम तोड़ने के आरोप में की गई है। सऊदी के गृह मंत्रालय ने बताया है कि पूरे देश में कई जगहों पर एक साथ ऑपरेशन चलाते हुए ये कार्रवाई की गई। इसमें 21,000 से ज्यादा लोगों को पकड़ा गया। इनमें करीब 14,000 लोग रेजीडेंसी नियम तोड़ने के दोषी पाए गए। 4,600 लोगों ने बॉर्डर सुरक्षा नियम तोड़े थे। वहीं 3,000 से ज्यादा लोगों पर लेबर कानून तोड़ने का आरोप है।

गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी गृह मंत्रालय ने बताया कि 27,000 लोगों को उनके देश के दूतावास भेज दिया गया है। ये लोग अपने ट्रैवल डॉक्यूमेंट लेंगे और वापस अपने देश जाएंगे। इस कार्रवाई के दौरान 1,477 लोग गैरकानूनी तरीके से सऊदी अरब में घुसने की कोशिश करते हुए पकड़े गए। इनमें 41 फीसदी यमन के लोग, 55 प्रतिशत इथियोपिया के और बाकी दूसरे देशों से हैं। वहीं 90 लोग देश से गैरकानूनी तरीके से बाहर निकलने की कोशिश करते हुए पकड़े गए हैं।

मददगार भी हुए गिरफ्तार
सऊदी एजेंसियों ने 18 लोगों को गैरकानूनी तरीके से रह रहे विदेशियों को पनाह देने या उन्हें काम पर रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गृह मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि जो लोग गैरकानूनी तरीके से रहने में मदद करते हैं, उन्हें कड़ी सजा मिलेगी। इसमें 15 साल तक की जेल या 10 लाख सऊदी रियाल तक का जुर्माना और नियम तोड़ने में इस्तेमाल गाड़ियों या प्रॉपर्टी को जब्त करना शामिल है।

मंत्रालय ने कहा कि ये अपराध बहुत गंभीर हैं और इसके लिए गिरफ्तारी हो सकती है। ये जनता के विश्वास को तोड़ने वाला काम है। सऊदी सरकार ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें कोई नियम तोड़ता दिखे तो वे इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके इसकी जानकारी दें। हर क्षेत्र के लिए सरकार ने अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर दिए हैं।

प्रवासियों पर ये कार्रवाई सऊदी अरब में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए की जा रही है। मंत्रालय ने कहा कि सरकार नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त है। सऊदी अरब में गैरकानूनी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे में विदेशी लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सऊदी अरब के नियमों का पालन करें। इससे उनको किसी परेशानी से बचने में आसानी होगी।

Latest articles

होटल कारोबारी विजय मेवाड़ा की याद में निकाला गया कैंडल मार्च

भोपाल। शहर में दिवंगत होटल कारोबारी विजय राजपूत मेवाड़ा की स्मृति में रविवार को...

मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले में चोरी, ट्रॉफियां और मोमेंटो ले गए चोर

भोपाल। विश्वास कैलाश सारंग के सरकारी बंगले में चोरी की वारदात सामने आई है।...

भेल भोपाल की टीएसडी लैब को मिला एनएबीएल एक्रिडिटेशन, तकनीकी क्षमता में हुआ बड़ा विस्तार

भोपाल। भेल भोपाल की इन-हाउस कैलिब्रेशन लेबोरेटरी (टीएसडी) ने अपनी तकनीकी उत्कृष्टता का लोहा...

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...