7.8 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यगहलोत सरकार का बड़ा ऐलान, सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों को मिलेगा 2%...

गहलोत सरकार का बड़ा ऐलान, सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों को मिलेगा 2% आरक्षण

Published on

जयपुर।

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों को 2 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इस फैसले की जानकारी दी गई।राजस्थान सीएमओ ने ट्वीट किया, ‘राज्य सरकार ने खेल एवं खिलाड़ियों के हित में लगातार निर्णय लिए हैं।

सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों को 2 प्रतिशत आरक्षण, 229 प्रतिभावान खिलाड़ियों को आउट आफ टर्न नौकरी देने के साथ ही कोच और खिलाड़ियों के लिए पेंशन का भी प्रावधान कर दिया है।’ इसके साथ ही राज्य सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये तक कर दी है।

शहरी ओलंपिक भी कराएगी गहलोत सरकार
इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य में जल्द ही ग्रामीण ओलंपिक की तरह शहरी ओलंपिक खेल भी कराएंगे। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में सामाजिक सद्भाव बढ़ाने में ऐसे खेल आयोजनों का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। साथ ही, ग्रामीण खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ सकेंगी। उन्होंने कहा कि इनसे प्रदेश में खेलों का माहौल बनेगा। उन्होंने कहा कि यहां न कोई हार है, न कोई जीत। खेल को खेल की भावना से खेलने की जरूरत है।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...