9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यगुजरात चुनाव से पहले AAP को तगड़ा झटका, इंद्रनील राजगुरु ने कांग्रेस...

गुजरात चुनाव से पहले AAP को तगड़ा झटका, इंद्रनील राजगुरु ने कांग्रेस में की घर वापसी

Published on

अहमदाबाद

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को तगड़ा झटका लगा है। आप में तीसरे नंबर पर बड़ा चेहरा कहे जाने वाले इंद्रनील राजगुरु ने कांग्रेस में घर वापसी कर ली है। इंद्रनील ने इसी साल 14 अप्रैल को कांग्रेस से इस्तीफा देकर आप जॉइन की थी लेकिन कुछ ही महीने में उन्होंने फिर से ‘हाथ’ को थाम लिया। सूत्रों के अनुसार, इंद्रनील सीएम उम्मीदवार न बनाए जाने से नाराज थे। गौरतलब है कि आप ने आज दोपहर ही इसुदान गढ़वी को सीएम चेहरा घोषित किया है।

कांग्रेस में लौटने के बाद इंद्रनील राजगुरू ने कहा, ‘हम हमेशा कांग्रेस के साथ थे, जब मैंने पार्टी छोड़ी थी तो मेरे परिवार को भी मंजूर नहीं था। मैं बीजेपी को हराने के लिए आम आदमी पार्टी में शामिल हुआ था लेकिन मुझे लगा कि वह बीजेपी की तरह लोगों को गुमराह करते हैं।’

आप को बताया बीजेपी की बी टीम
इंद्रनील ने बताया, ‘मैं ये सोच कर गया था वहां एक सिस्टम है, लेकिन वहां झूठ बोलने का सिस्टम है, आप रणनीति के तहत कांग्रेस को कमजोर कर रही है, वह बीजेपी की बी टीम है। इसलिए मैं कांग्रेस में लौट आया।’

राजकोट से आने वाले इंद्रनील राजगुरु गुजरात में गोपाल और इसुदान गढ़वी के बाद तीसरे बड़े चेहरा थे। इंद्रनील राजकोट से विधायक भी रह चुके हैं। इंद्रनील 14 अप्रैल को इसी साल आप में आए थे। आज गुजरात कांग्रेस के प्रभारी डॉ. रघु शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठाकोर की मौजूदगी में घर वापसी की।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...