11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलबजरंग पूनिया को बड़ा झटका, NADA ने किया सस्पेंड... सामने आई ये...

बजरंग पूनिया को बड़ा झटका, NADA ने किया सस्पेंड… सामने आई ये बड़ी वजह

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया को बड़ा झटका लगा है. पूनिया को नेशनल एंट्री डोपिंग एजेंसी (NADA) ने अस्थाई तौर पर निलंबित कर दिया है. पूनिया ने मार्च में सोनीपत में आयोजित नेशनल ट्रायल्स के दौरान डोप सैम्पल नहीं दिया था, जिसके चलते उनपर यह कार्रवाई की गई हैं. मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने आज तक को बताया कि बजरंग ने सोनीपत में आयोजित ट्रायल्स के दौरान अपने यूरीन का सैम्पल देने से इनकार कर दिया था. जब तक बजरंग का निलंबन नहीं हटाया जाता तब तक वह किसी भी टूर्नामेंट या ट्रायल्स में भाग नहीं ले पाएंगे.

बता दें कि 10 मार्च को NADA ने बजरंग पूनिया से अपना सैम्पल देने को कहा था, लेकिन इस स्टार रेसलर ने ने ऐसा नहीं किया. इसलिए NADA ने वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी (WADA) को इस बारे में सूचित किया. इसके बाद WADA ने NADA को सुझाव दिया कि वह बजरंग से नोटिस जारी करके यह जवाब मांगे कि उन्होंने टेस्ट से इनकार क्यों किया. ऐसे में NADA ने 23 अप्रैल को बजरंग पूनिया को नोटिस जारी कर 7 मई तक जवाब देने को कहा है. जब बजरंग NADA को जवाब देंगे, तब जाकर सुनवाई की तारीख तय की जाएगी.

ट्रायल्स में हार गए थे बजरंग पूनिया
बजरंग पूनिया को पेरिस ओलंपिक क्वालिफायर्स के लिए आयोजित नेशनल सेलेक्शन ट्रायल्स में हार झेलनी पड़ी थी. टोक्यो ओलंपिक (2020) के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बजरंग पूनिया को पहलवान रोहित कुमार ने 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल भारवर्ग के सेमीफाइनल में हरा दिया था. ऐसे में उनके पेरिस ओलंपिक 2024 में भाग लेने की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा था.

बजरंग पूनिया ने इस पूरे मामले लेकर कहा, ‘मैंने कभी भी नाडा अधिकारियों को सैम्पल देने से इनकार नहीं किया. मैंने उनसे अनुरोध किया कि वे मुझे जवाब दें कि उन्होंने पहले मेरा सैम्पल लेने के लिए जो एक्सपायरी किट लाई थी, उस पर उन्होंने क्या कदम उठाए या क्या कार्रवाई की. उसका जवाब दे दीजिए और फिर मेरा डोप टेस्ट ले लीजिए. मेरे वकील विदुष सिंघनिया इस पत्र का जवाब समय अनुसार देंगे.’

बजरंग पूनिया भारतीय कुश्ती महांसघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने और धरने पर बैठने वाले पहलवानों में शामिल थे. बजरंग पूनिया ने पिछले दिनों यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) को पत्र लिखकर WFI के खिलाफ एक्शन लेने की गुजारिश की थी. हालांकि इसके कुछ दिनों बाद ही UWW ने डब्ल्यूएफआई पर लगा बैन हटा दिया था.

बजरंग पूनिया ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था. तब पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किलो भारवर्ग के फाइनल में बजरंग पूनिया ने कनाडा के एल. मैकलीन को 9-2 मात दी थी. बजरंग पूनिया का यह कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार दूसरा गोल्ड एवं ओवरऑल तीसरा मेडल था. हालांकि उसके बाद बजरंग पूनिया कुछ खास नहीं कर पाए हैं. हांगझोऊ एशियन गेम्स में भी बजरंग पूनिया को निराशा हाथ लगी थी.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...