18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यगुजरात : समुद्री रास्ते से घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 300 करोड़ की...

गुजरात : समुद्री रास्ते से घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 300 करोड़ की ड्रग्स के साथ 10 अरेस्ट

Published on

अहमदाबाद

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है. इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS ने संयुक्त अभियान में समुद्री सीमा के पास पाकिस्तानी नाव को रोक लिया है. ये नाव हथियारों से लदी थी और इसमें 300 करोड़ का ड्रग्स भी बरामद हुआ है. 10 पाकिस्तानी ड्रग माफिया भी गिरफ्तार किए गए हैं. इस मामले में पूछताछ की जा रही है और इसके साथ ही ड्रग्स के नेटवर्क का भी कनेक्शन भी खंगाला जा रहा है.

तटरक्षक बल ने ट्वीट कर ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी है. कोस्ट गार्ड ने बताया कि एटीएस के साथ संयुक्त अभियान में गुजरात में पाकिस्तानी मछली पकड़ने की नाव अल सोहली को पकड़ा गया है. 10 पाकिस्तानी माफियाओं को भी हिरासत में लिया है. तलाशी के दौरान हथियार, गोला-बारूद और लगभग 40 किलोग्राम ड्रग बरामद किया है. इसकी कीमत करीब 300 करोड़ रुपये है. आगे की जांच के लिए नाव से ओखा लाया जा रहा है.

पाकिस्तानी नाव में बरामद हुआ ड्रग्स और हथियार 
जानकारी के मुताबिक, सीमा पार से ड्रग और हथियारों की तस्करी की जा रही थी. सूचना मिलने पर जॉइंट ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है. पहली बार गुजरात की समुद्री सीमा में ड्रग्स के साथ हथियार बरामद किए गए हैं. पाकिस्तानी नाव अलसोहली में से करीब 300 करोड़ का ड्रग्स बरामद होना बड़ी सफलता माना जा रहा है. 10 पाकिस्तानी माफियाओं से पूछताछ की जा रही है.

खंगाला जा रहा है माफियाओं का कनेक्शन
एटीएस का कहना है कि ड्रग्स तस्करों के बारे में पता किया जा रहा है. वे ये ड्रग्स कहां डिलीवर करने वाले थे और उनके कनेक्शन क्या है. इस पूरे नेटवर्क का पता किया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी. इनके पास से पिस्टल समेत अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं. ये क्या हथियारों की डिलीवरी भी करते हैं, इस बारे में भी पता किया जाएगा.

ऐसे पूरा किया गया ऑपरेशन
25/26 दिसंबर रात में खुफिया इनपुट मिलने पर अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) के आसपास जहाज ICGS अरिंजय को क्षेत्र में गश्त के लिए लगाया गया. सोमवार तड़के एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव अल सोहेली को भारतीय जल क्षेत्र में संदिग्ध रूप से चलते हुए देखा गया. भारतीय तटरक्षक जहाज ने तत्काल पाकिस्तानी नाव को रोकने के लिए कहा. लेकिन, ये लोग आगे बढ़ते गए. अंधेरे में आईसीजी जहाज ने घेराबंदी की और नाव को रोक लिया.

आईसीजी की टीम पाकिस्तानी नाव में सवार हुई. जांच के दौरान क्रू मेंबर्स सवालों के ठीक से जवाब नहीं दे पा रहे थे. नाव की तलाशी ली गई तो उसमें हथियार, गोला-बारूद और लगभग 40 किलोग्राम ड्रग्स बरामद की गई. इसकी कीमत 300 करोड़ रुपये है. 10 पाकिस्तानी लोगों को तुरंत हिरासत में लिया गया. पिछले 18 महीनों में भारतीय तट रक्षक और एटीएस गुजरात का ये सातवां संयुक्त अभियान था. अब तक 44 पाकिस्तानी और 7 ईरानी माफियाओं को तस्करी करते हुए पकड़ा गया है. इसके साथ ही 1930 करोड़ रुपये की कुल 346 किलोग्राम हेरोइन भी जब्त की जा चुकी है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...