16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यविपक्षी एकता की मीटिंग में नीतीश के कंधे पर बड़ी सियासी जिम्मेदारी,...

विपक्षी एकता की मीटिंग में नीतीश के कंधे पर बड़ी सियासी जिम्मेदारी, बनाए गए 15 दलों के संयोजक

Published on

पटना

विपक्षी एकता की मुहिम को सफल बनाने की कवायद शुरू हो गई है। पटना में हो रही विपक्षी एकता की बैठक में एक अहम फैसला लिया गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महती जिम्मेदारी दी गई है। नीतीश कुमार विपक्षी एकता के कन्वीनर का काम देखेंगे। सभी पार्टियों के नेताओं ने अपनी सहमति से इस पर मुहर लगा दिया है। नीतीश कुमार ही विपक्षी एकता की ओर से बनने वाले फ्रंट के मुख्य कर्ताधर्ता होंगे। नीतीश कुमार सभी पार्टियों में समन्वय स्थापित करने के साथ उसकी रणनीति तय करेंगे। नीतीश कुमार के नाम पर सभी दलों के मुखियाओं ने सहमति जताई। उसके बाद उस पर फाइनल मुहर लगा दिया गया।

नीतीश कुमार बने संयोजक
बैठक में नीतीश कुमार को 2024 के आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी फैसला लेने के लिए अधिकृत कर दिया गया है। बैठक के अंदर से मिल रही जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार विपक्षी एकता की होने वाली आगामी बैठक और सभी बड़े राजनीतिक फैसले के लिए जिम्मेदार होंगे। कांग्रेस सहित अन्य दलों ने नीतीश के नाम पर सहमति जताई जिसके बाद बाकी दलों ने उस पर अपनी मुहर लगाई है। उधर, पटना में हो रही विपक्षी एकता की बैठक के बीच तेलंगाना की वीआरएस पार्टी के नेता टी आर रामाराव ने मीडिया से बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार बहुत अच्छे नेता हैं। हमारा कांग्रेस के साथ मंच साझा करना संभव नहीं है। उन्होंने कांग्रेस के साथ असहज होने की बात कही है। उन्होंने यहां तक कह दिया है कि जिस बैठक में कांग्रेस हो वहां हम नहीं हो सकते हैं।

केजरीवाल और वीआरएस पार्टी की बात
वीआरएस के प्रमुख ने कहा है कि देश की वर्तमान हालात के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। हम कांग्रेस को माफ नहीं कर सकते हैं। हम बीजेपी और कांग्रेस के साथ नहीं जा सकते। वहीं, पटना में हो रही इस बैठक में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी मौजूद हैं और उनके साथ पंजाब के सीएम भी पहुंचे हैं। इस बैठक के पहले ही अरविंद केजरीवाल ने पत्र लिखकर अल्टीमेटम दिया था। अरविंद ने कहा था कि वे इस बैठक में तभी शामिल होंगे, जब उन्हें इस बात की जानकारी मिल जाएगी कि कांग्रेस दिल्ली में केंद्र सरकार की ओर से लाए गए अध्यादेश का विरोध करने में उनकी मदद करेगी। केजरीवाल की इस शर्त पर खरगे ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी और कहा था कि सदन में जब वो बात आएगी तब देखा जाएगा। केजरीवाल इस बात का प्रचार करने से बचें।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...