8.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यबिहार: नंदी घुमाकर साधु के वेश में भिक्षा मांग रहे 6 मुस्लिम...

बिहार: नंदी घुमाकर साधु के वेश में भिक्षा मांग रहे 6 मुस्लिम युवकों की बेरहमी से पिटाई

Published on

हाजीपुर,

बिहार के हाजीपुर का एक एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता 6 लोगों की बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि जिन छह लोगों की पिटाई हो रही है वो मुस्लिम युवक हैं और साधु वेश में भिक्षा मांग रहे थे. ये लोग हाजीपुर के कदमघाट पर साधु के वेश में नंदी बैल के साथ ठहरे थे.

राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को शक हुआ तो उन्होंने पूछताछ शुरू कर दी. पूछताछ में साधु के वेश में ठहरे लोग मुस्लिम निकले. इसके बाद बजरंग दल के लोगों ने इनकी बेरहमी पिटाई शुरू कर दी. खबर पुलिस को मिली पुलिस मौके पर दल-बल के साथ पहुंची, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही और पिटने वाले मुस्लिम युवकों से पूछताछ करते रहे.

पुलिस वालों के सामने भी राष्ट्रीय बजरंग दल के लोगों ने लात घूंसे बरसाये. बाद में इन्हें थाने लाया गया. वहां मुस्लिम युवकों ने बताया कि वो ये काम सालों से करते आए हैं, उनके पुरखे भी नंदी के साथ भीख मांगते थे, अपनी परम्परा के अनुसार वो नंदी के साथ घूमते हैं. पुलिस ने सभी युवकों को PR बांड पर रिहा कर दिया. नंदी बैल को गौशाला भेज दिया गया है.

क्या है पूरा मामला
हाजीपुर में कल राष्ट्रीय बजरंग दल के नेताओं ने साधुओ के वेश में भिक्षा मांग रहे 6 मुस्लिम युवको को पकड़ लिया था. साधु बने यह लोग नंदी बैल के साथ घर-घर घूम कर भिक्षा मांगने का काम कर रहे थे. राष्ट्रीय बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और साधुओं से पूछताछ शुरू कर दी. पूछताछ में साधु के वेश में ठहरे लोग मुस्लिम निकले.

इसके बाद की बेरहमी और बेशर्मी की तस्वीर दिखी. इन संदिग्धों से पूछताछ के नाम पर राष्ट्रीय बजरंग दल के नेताओं ने लात घूंसो से पिटाई शुरू कर दी. जब एक थक गया तो दूसरे को लाठी थमा दी और लगातार लाठियां बरसाते रहे. खबर पुलिस को मिली तो स्थानीय नगर थाने की पुलिस मौके पर दल बल के साथ पहुंची.

बजाय पुलिस इन लोगो से पूछताछ करती. पुलिस भीड़ के साथ मुंह ताकती दिखी और बजरंगी पुलिसवालों के अंदाज में पूछताछ करते दिखे. पुलिसिया अंदाज तक मामला होता तो ठीक था, लेकिन यहां तो बजरंगी पुलिसवालों के सामने ही लात घूंसो के साथ बर्बरता करते नजर आये. खैर इन लोगों ने पिटाई के जख्म और चोट दिखाते हुए खुद को निर्दोष बताया.

साधु बने मुस्लिम समुदाय के लोगों की पिटाई मामले में पुलिस ने सभी 6 मुस्लिम साधुओं को PR बांड पर रिहा किया है और 6 नंदी बैल को गौशाला भेज दिया गया है, जबकी बेरहमी से पिटाई के मामले में पुलिस ने राष्ट्रीय बजरंग दल के नेता और अज्ञात लोगों के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने और IT एक्ट के तहत स्थानीय नगर थाना में मामला दर्ज किया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण देख भड़के मंत्री सारंग, अफसरों को लगाई फटकार

भोपाल नरेला विधानसभा के वार्ड-71 स्थित गुप्ता कॉलोनी में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...