16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यबिहार : नहीं थम रहा आक्रोश, इंजीनियरिंग-मेडिकल सारे छात्रों को मिलाकर कोर्ट...

बिहार : नहीं थम रहा आक्रोश, इंजीनियरिंग-मेडिकल सारे छात्रों को मिलाकर कोर्ट जाने की तैयारी!

Published on

पटना

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर पटना के गांधी मैदान में डटे छात्र अब नई रणनीति के तहत आगे बढ़ेंगे। आंदोलन कर रहे छात्रों ने युवा संघर्ष समिति बनाई है, जिसके जरिए इंजिनियरिंग, मेडिकल, जूडिशरी समेत दूसरे एग्जाम देने वाले छात्रों को भी साथ लाने की कोशिश की जाएगी। साथ ही, स्टूडेंट्स कानूनी विकल्पों पर भी विचार कर रहे हैं। उनका कहना है कि आने वाले दिनों में सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की जाएगी।

के गांधी मैदान में डटे छात्रों ने 51 सदस्यों की समिति बनाई है। सुभाष कुमार ठाकुर और निखिल मणि तिवारी का कहना है कि बिहार में युवा सत्याग्रह संचालन समिति बनी है, जिसमें सभी पार्टी और विचारधारा के छात्र हैं। यह समिति केवल बीपीएससी छात्रों की ही नहीं बल्कि बिहार के हर छात्र की आवाज उठाएगी। 9 लोग तो कोर कमिटी में है और बाकी 42 लोगों को अलग- अलग जिम्मेदारी दी गई है

संघर्ष समिति में 7 उप समिति भी है, जिसमें मोबिलाइजेशन कमिटी, मीडिया मैनेजमेंट कमिटी, मीडिया बाइट्स कमिटी, स्टेज मैनेजमेंट कमिटी, लॉजिस्टिक्स कमिटी, द्रोणाचार्य कमिटी, कल्चरल कमिटी है। सुभाष का कहना है कि रीएग्जाम होने से इस आंदोलन की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा बल्कि अगले तीन- चार दिनों में यह बहुत बड़ा आंदोलन होने जा रहा है। द्रोणाचार्य कमिटी शिक्षकों से बात कर उनका समर्थन हासिल करेगी। कल्चरल कमिटी कलाकारों को साथ लेकर आएगी। वहीं, रीएग्जाम में 49.47% स्टूडेंट्स ही शामिल हुए।

बता दें कि बीपीएससी सरकारी नौकरी 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2024 का आयोजन 13 दिसंबर 2024 को किया गया था। इसी दिन बापू परीक्षा परिसर केंद्र पर पेपर लीक की खबरें सामने आने के बाद छात्र परीक्षा रद्द करने को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन करने लगे। हालांकि आयोग ने इस केंद्र पर इस परीक्षा रद्द करने के बाद 4 जनवरी 2025 को उसकी दोबारा परीक्षा आयोजित की है। लेकिन अभी भी छात्र पूरी परीक्षा रद्द करने की अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...