33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यबिहार: सेल्फी से 'खेला' हाजिरी का, शिक्षकों की जुगाड़ से उड़े शिक्षा...

बिहार: सेल्फी से ‘खेला’ हाजिरी का, शिक्षकों की जुगाड़ से उड़े शिक्षा विभाग के होश, अब नया आदेश जारी

Published on

जमुई:

जमुई जिले के अलग-अलग विद्यालयों में पदस्थापित कई शिक्षक इतने काबिल हैं कि उन्होंने अपने कारनामों से शिक्षा विभाग की नाक में दम कर दिया है। यह लोग ऐसी जुगाड़ लगाते हैं, जिससे विभाग के अधिकारियों का माथा घूम जाता है। इन लोगों ने अपने जुगाड़ के बल पर हाजिरी के लिए विभाग के फेस एप का भी तोड़ निकाल लिया। हालांकि विभाग के अधिकारियों ने इस कारगुजारी को पकड़ लिया और इन टीचरों की पूरी योजना धरी की धरी रह गई। आइए जानते हैं पूरा मामला…

हाजिरी के लिए ई-शिक्षा कोष एप का इस्तेमाल
दरअसल शिक्षा विभाग की ओर से सभी शिक्षकों को अपनी हाजिरी बनाने के लिए ई-शिक्षा कोष एप का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है। लेकिन कुछ शिक्षकों ने ऐसा कारनामा कर दिया, जो विभाग के लिए हैरत भरा है। जब ई-शिक्षा कोष के जरिए शिक्षकों की हाजिरी लगने लगी तब से कई जगह शिक्षकों ने इस प्रक्रिया का विरोध भी अप्रत्यक्ष रूप से किया था।

ऐसे शुरू हुआ बिना स्कूल जाए एप में हाजिरी लगाने का खेल
नई व्यवस्था के तहत शिक्षकों को हाजिरी बनाने के लिए अपने चेहरे की सेल्फी लेनी पड़ती थी। इस पर कुछ शिक्षकों ने पहले से ही अपनी सेल्फी खींचकर अपने शिक्षक साथी के मोबाइल में रख दी। बस फिर शुरू हो गया फर्जी तरीके से हाजिरी बनाने का खेल। साथी, शिक्षक के लॉगिन आईडी पासवर्ड से अपने मोबाइल में लॉगिन करता और अपने साथी की हाजिरी बना देता।

शिक्षकों की ये जुगाड़ कुछ हद तक कामयाब भी हो गया था। कई शिक्षक बिना स्कूल गए इस जुगाड़ से अपनी हाजिरी बनाने में लगे थे। जब शिक्षा विभाग को इस बात का पता चला तो उन्होंने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ऐसे शिक्षकों के खिलाफ स्पष्टीकरण का आदेश जारी कर दिया है। साथ ही हाजिरी के लिए नया नियम भी बना दिया।

अब हाजिरी के लिए नया नियम
जिला शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी पारस कुमार ने बताया कि सभी शिक्षकों को हर हाल में ई-शिक्षा कोष एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करानी है। इसमें शिक्षकों को सेल्फी लेना आवश्यक है। इसके अलावा सेल्फी के बैकग्राउंड में विद्यालय कक्ष अथवा विद्यालय परिसर दिखना भी अनिवार्य कर दिया गया है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...