8.6 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeराज्यबिहार : 'घर में घुस गया DSP, जमीन कब्जाने के लिए पटना...

बिहार : ‘घर में घुस गया DSP, जमीन कब्जाने के लिए पटना के दारोगा और 2 सिपाहियों ने भी दिया साथ’

Published on

पटना

भागलपुर के ट्रैफिक डीएसपी आशीष कुमार सिंह पर एक बुजुर्ग दंपत्ति ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दंपत्ति का आरोप है कि डीएसपी ने उनके साथ मारपीट की और पिस्टल के बल पर स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करवाए। यह घटना पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र की है। एक अखबार में छपी खबर के अनुसार बुजुर्ग दंपत्ति ने कदमकुआं थाने में डीएसपी आशीष कुमार सिंह, दारोगा अमित कुमार और दो अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

‘जमीन कब्जाने के लिए DSP घर में घुसा’
पीड़ित विजय कुमार सिंह (72 वर्ष) पटना सिविल कोर्ट से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि पटना में उनकी पत्नी के नाम पर नाला रोड स्थित कॉलेजिएट गली में एक मकान है। उनके बड़े बेटा बिजेंद्र कुमार सिंह बीमार रहते हैं और बिस्तर से उठ नहीं सकते। विजय कुमार सिंह का आरोप है कि उनकी बहू साधना सिंह उस मकान को अपने नाम पर लिखवाना चाहती है।

‘बहू के कहने पर घर में घुसा DSP’
एक अखबार के अनुसार जब विजय सिंह ने ऐसा करने से मना किया तो साधना ने 9 सितंबर को अपने परिवार वालों और आशीष कुमार सिंह को बुला लिया। आरोप है कि आशीष ने वर्दी का रौब दिखाते हुए विजय कुमार सिंह और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की। विजय कुमार सिंह का आरोप है कि आरोपी DSP आशीष सिंह ने अपनी खाकी के दम पर दबंगई की और बुजुर्ग विजय कुमार सिंह के साथ उनकी पत्नी को भी पीटा। इस दौरान आरोपी ने बुजुर्ग महिला के सिर के बाल खींच कर उसे जमीन पर पटक दिया।

आरोपियों का वीडियो पीड़ित के पास
पीड़ित विजय कुमार सिंह ने आरोपियों का वीडियो भी बनाया था, जिसमें वे घर में घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के आधार पर पीड़ित ने थाने में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा, अगले दिन थाने के दारोगा अमित कुमार दो सिपाहियों के साथ उनके घर पहुंचे और बहू के नाम पर मकान लिखने के लिए धमकाया। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसएसपी ऑफिस में भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। थक हार कर उन्होंने सीजीएम कोर्ट में गुहार लगाई, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। एसएसपी ने इस मामले की जांच सिटी एसपी (मध्य) को सौंप दी है।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...