21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यबिहार: जा ज्योति जी लो अपनी जिंदगी... लव मैरिज के 12 साल...

बिहार: जा ज्योति जी लो अपनी जिंदगी… लव मैरिज के 12 साल बाद पति ने कराई पत्नी की शादी

Published on

सहरसा

बिहार के सहरसा में एक अजीबोगरीब प्रेम कहानी सामने आई है। तीन बच्चों की मां ज्योति रानी ने अपने पति अनिल सुतिहार को छोड़कर दो बच्चों के पिता ब्रजेश राम से शादी कर ली। यह घटना 16 दिसंबर की रात बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में घटी। दरअसल, अनिल ने ज्योति और ब्रजेश को अपने घर में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। गुस्से में आकर अनिल ने दोनों की पिटाई कर दी। फिर ग्रामीणों के साथ मिलकर अनिल ने ज्योति और ब्रजेश की जबरन शादी करवा दी। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। ज्योति ने पुलिस के सामने ब्रजेश के साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद पुलिस ने ज्योति को ब्रजेश के साथ भेज दिया। ज्योति के तीनों बच्चे अब उनके पिता अनिल के साथ रह रहे हैं।

12 साल पहले हुई थी कहानी की शुरुआत
जानकारी के अनुसार, यह कहानी 12 साल पहले शुरू हुई थी, जब अनिल और ज्योति एक-दूसरे से प्यार करते थे। दोनों के परिवारों ने इस रिश्ते को मंजूरी नहीं दी थी। लेकिन अनिल ने घरवालों के खिलाफ जाकर ज्योति से शादी कर ली। शादी के बाद दोनों के दो बेटे और एक बेटी हुई। सब कुछ ठीक चल रहा था, तभी ब्रजेश राम की एंट्री हुई। ब्रजेश ज्योति के गांव का ही रहने वाला और पूर्व वार्ड सदस्य था, उसने ज्योति को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद की थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और प्यार हो गया।

16 दिसंबर को रंगे हाथ धरा गए दोनों
अनिल एक बढ़ई मिस्त्री हैं। उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर की रात को उन्होंने अपनी पत्नी ज्योति को ब्रजेश के साथ अपने ही घर में आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इससे उन्हें बहुत गुस्सा आया और उन्होंने दोनों को पीट दिया। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों की मदद से दोनों की शादी करवा दी और पुलिस के हवाले कर दिया। अनिल और ज्योति अलग-अलग जाति के थे। ब्रजेश ने ज्योति को अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन राशि और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद की थी। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया।

क्या कह रही ज्योति
ज्योति ने पुलिस के सामने कहा कि मैं ब्रजेश के साथ रहना चाहती हूं। उसने एक शपथ पत्र पर अपनी सहमति भी दे दी। पुलिस ने ज्योति को ब्रजेश के साथ जाने की इजाजत दे दी। अब ज्योति के तीनों बच्चे उनके पिता अनिल के पास रह रहे हैं। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग तीन बच्चों की मां के दो बच्चों वाले पिता से प्यार और शादी करने पर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। संभव है कि आने वाले समय में इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...